'KKR का शुक्रगुजार हूं', नीलामी में आखिरी वक्त बिकने पर बोले उमेश यादव

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सेटअप में शामिल होने के बाद खुश थे। उन्हें तब खरीदा गया जब नीलामी में तीसरी बार उनका नाम आया था। पहले दो बार उनका नाम आया, लेकिन वह अनसोल्ड रहे थे। 34 वर्षीय उमेश ने 121 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.1 के औसत और 8.51 की इकॉनमी रेट से 119 विकेट लिए हैं।

Umesh Yadav

यादव का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल सीजन 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए आया जब वह पर्पल कैप दौड़ के लिए टाॅप पांच में रहे और 14 मैचों में 20 विकेट लेने में सफल रहे। दाएं हाथ के तेज में कुछ अच्छी आउट स्विंग गेंदबाजी करने की क्षमता है और नई गेंद के साथ कहीं अधिक प्रभावी है। हालांकि, उन्होंने पिछले दो संस्करणों में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं और केकेआर उम्मीद कर रहा होगा कि उमेश का सीजन अच्छा होगा जो फ्रेंचाइजी के लिए कई मुद्दों को हल करेगा।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : आकाश चोपड़ा ने चुनी मुंबई की प्लेइंग XI, रोहित भी इन्हें दे सकते हैं जगह

यादव ने नीलामी के अंतिम चरण में उन पर विश्वास करने के लिए केकेआर फ्रैंचाइजी के प्रति आभार व्यक्त किया और फ्रैंचाइजी के साथ अपने अच्छे संबंधों के बारे में बात की। वह 2014 से 2017 तक इसका हिस्सा रहे। उन्होंने फ्रैंचाइजी में वापस आने के अपने उत्साह को जाहिर किया और 2014 के खिताब जीतने वाले सीजन को याद किया जहां वह टीम का हिस्सा भी थे। विदर्भ के खिलाड़ी को भरोसा था कि केकेआर के नए कप्तान श्रेयस अय्यर इस साल उन्हें गौरवान्वित करेंगे।

उमेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "जब आखिरी नीलामी में मेरा नाम आया, तो मैं बिना बिके रह गया। जब मेरा नाम दूसरी बार आया, तो मैं फिर से बिना बिके रह गया। जब तीसरी बार मेरा नाम पुकारा गया तो केकेआर ने मुझे चुना। मुझे चुनने और मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए मैं वास्तव में केकेआर का शुक्रगुजार हूं। मैं 2014 से 2017 तक केकेआर के लिए खेला और उनके साथ अच्छे संबंध बनाए रखे।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं केकेआर में फिर से वापस आने के लिए वास्तव में खुश और उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि हमारे कप्तान श्रेयस केकेआर को खिताबी जीत दिलाएंगे। हमारे पास एक मजबूत टीम है। मैं 2014 में इस टीम का हिस्सा था जब उन्होंने खिताब जीता था और मैं वापस आकर खुश हूं।'' बता दें कि केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीजन के पहले मैच में सीएसके के खिलाफ करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+