वसीम जाफर ने डेविड वॉर्नर की नीलामी पर लिए मजे, कहा- 'सरोजनी नगर में सौदेबाजी की तरह बिके'

नई दिल्ली, फरवरी 13। IPL Auctio 2022 को लेकर सोशल मीडिया पर अब जबरदस्त चर्चा हो रही है। नीलामी के पहले दिन ही कई बड़े खिलाड़ियों के नाम अर्श से फर्श पर आए गए तो वहीं कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी करोड़ों रुपए की रकम में टीम फ्रैंचाइजियों ने खरीद लिया। इस बीच नीलामी के पहले दिन 6.25 करोड़ रुपए में बिके डेविड वॉर्नर को लेक सोशल मीडिया पर काफी बातें बन रही हैं। वॉर्नर IPL के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन पिछले कुछ सीजन से उनके सितारे गर्दिश में हैं। डेविड वॉर्नर को अबकी बार दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। एक तरह से ये दिल्ली की टीम में उनकी वापसी है, क्योंकि हैदराबाद से पहले वॉर्नर दिल्ली में ही थे।

वसीम जाफर ने वॉर्नर की नीलामी पर लिए मजे

वसीम जाफर ने वॉर्नर की नीलामी पर लिए मजे

35 साल के वॉर्नर की नीलामी को लेकर ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी वॉर्नर की नीलामी को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है, "दिल्ली के लोग सौदेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन डेविड वार्नर को सिर्फ 6.25 करोड़ में खरीदना सरोजिनी नगर मार्केट के लेवल का सौदा है।"

दिल्ली कैपिटल्स ने धवन, अश्विन और रबाडा की बोली पर दी प्रतिक्रिया

दिल्ली कैपिटल्स ने धवन, अश्विन और रबाडा की बोली पर दी प्रतिक्रिया

वॉर्नर की नीलामी पर दिल्ली कैपिटल्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स से इस बार शिखर धवन, आर अश्विन और कगिसो रबाडा जैसे खिलाड़ी दूसरी टीमों में चले गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ट्वीट कर कहा गया है, "गब्बर, अश्विन और कगिसो को अलविदा कहना मुश्किल था, वो भी तब जब वो नॉर्थ में कहीं जाते हैं।"

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

सरोजनी नगर मार्केट के संदर्भ में वसीम जाफर के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अब मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि वॉर्नर की नीलामी सरोजनी नगर मार्केट की तरह नहीं बल्कि लाल किले के पीछे लगने वाले चोर बाजार की तरह हुई है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- अन्य टीमें कनॉट प्लेस से खिलाड़ियों को खरीद रही हैं, वहीं दिल्ली की टीम सरोजनी नगर मार्केट से सामान खरीदने की तरह खिलाड़ी खरीद रही है।

ये भी पढ़ें: RCB से अलग हुआ ये तेज गेंदबाज, 2.6 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+