RCB से अलग हुआ ये तेज गेंदबाज, 2.6 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
नई दिल्ली, फरवरी 13। IPL Auction 2022 के दूसरे दिन की नीलामी की प्रक्रिया जारी है। इस मेगा ऑक्शन में एक और खिलाड़ी RCB से अलग हो गया है। दरअसल, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को राजस्थान रॉयल्स ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा है। 75 लाख के बेस प्राइज वाले नवदीप सैनी आईपीएल के आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए नजर आएंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले नवदीप सैनी दिल्ली और बैंगलौर की टीम से खेल चुके हैं। नवदीप सैनी को आईपीएल में सबसे पहले दिल्ली डेयडेविल्स ने साल 2017 में 10 लाख रुपए में खरीदा था। इसके अगले साल ही 2018 में RCB ने नवदीप सैनी को 3 करोड़ में खरीद लिया था।
नवदीप सैनी के लिए लड़ी थीं ये तीन टीमें
आपको बता दें कि नवदीप सैनी के लिए राजस्थान और मुंबई इंडियंस के बीच होड़ देखने को मिली थी। हालांकि इस बैटल में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई थी। लखनऊ सुपर जायंट्स के इस बैटल से बाहर होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने बैटल में एंट्री मारी और बढ़चढ़कर बोली लगाई। आखिर में राजस्थान ने 2.60 करोड़ में नवदीप को खरीद लिया।
राजस्थान का बॉलिंग अटैक हुआ धारदार
आपको बता दें कि नवदीप सैनी के आने के बाद राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी अटैक धारदार हो गया है। टीम में सैनी के अलावा तेज गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और अनुभवी ट्रेंट बोल्ट हैं। इसके अलावा आर अश्विन और युजवेंद्र चहल भी राजस्थान में हैं। नवदीप सैनी ने आईपीएल में 28 मैच खेले हैं और 8.47 की इकॉनमी और 48.7 की औसत से 17 विकेट लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications