हरभजन सिंह को है अश्विन से जलन, ट्वीट के बाद भज्जी पर भड़के फैन्स ने लगा दी क्लास

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की तैयारियां चल रही हैं, वसीम जाफर के ट्वीट पर जवा देने के बाद फैन्स भज्जी पर भड़क गए।

Ashwin and Harbhajan

Fans Trolled Harbhajan Singh: ऑस्ट्रेलिया की टीम के ऊपर भारतीय स्पिनरों का इस कदर खौफ है कि उन्होंने अश्विन के एक्शन जैसे गेंदबाज माहीश पीठिया को अपने कैम्प में शामिल कर नेट गेंदबाजी कराई। ऑस्ट्रेलिया की टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती और जमकर अभ्यास कर रही है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने ट्वीट कर कहा कि अश्विन ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिमाग में घुस गए हैं। इसके बाद हरभजन सिंह ने भी ट्वीट किया। फैन्स को भज्जी का ट्वीट पसंद नहीं आया और उन्होंने हरभजन सिंह को ट्रोल कर दिया।

वसीम जाफर ने ट्विटर पर लिखा कि फ़िलहाल पहला टेस्ट पांच दिन दूर है और अभी से ही ऑस्ट्रेलिया के दिमाग में अश्विन घुस गए हैं। इसके बाद हरभजन सिंह ने एक पिच की फोटो डालते हुए लिखा कि उनको इसका डर है। अश्विन का वहां हरभजन ने नाम नहीं लिया और पिच से ऑस्ट्रेलिया का डर बताया। यहां से फैन्स भी भड़क गए और हरभजन सिंह को अश्विन से जलने वाला खिलाड़ी बता दिया।

अक्सर क्रिकेट को लेकर ट्विटर पर एक्टिव रहने वाली शिवानी शुक्ला ने पोस्ट करते हुए कहा कि अश्विन के प्रति यह नफरत दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। क्या नेगेटिव इन्सान है। कुछ फैन्स ऐसे भी थे जिन्होंने भज्जी को अटेंशन लेने वाला इंसान बताया। अश्विन के समर्थन में फैन्स उतर गए और हरभजन सिंह के शब्दों पर नाराजगी जताई।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत आने से पहले सिडनी में अभ्यास किया था, वहां भी टूटी हुई स्पिन पिचों पर कंगारुओं ने प्रैक्टिस की थी। इसके बाद भारत आने पर भी उन्होंने टूटी हुई, टर्नर पिचों पर अभ्यास जारी रखा है। अश्विन की तरह एक्शन से स्पिन गेंदबाजी करने वाले माहीश पीठिया को उन्होंने बतौर नेट गेंदबाज अपने साथ रख लिया। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर टूर गेम भी नहीं खेला है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर में शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+