ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह की जगह कौन बना नया बादशाह, लंबी छलांग से ऋषभ पंत ने गिल को पछाड़ा

ICC Test Rankings: आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। भारत के धाकड़ खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ गदर मचाया था, उनको भारी फायदा मिला है।

गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में अब मिचेल स्टार्क ने बुमराह को पछाड़ दिया है। बैटिंग रैंकिंग में भी भारत के तूफानी ओपनर यशस्वी जायसवाल को नुकसान का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका दौरे पर फ्लॉप होने के नुकसान जायसवाल को हुआ है। दूसरी तरफ ऋषभ पंत ने जलवा बिखेरा है।

icc test rankings

बुमराह को हुआ बड़ा नुकसान

यशस्वी जायसवाल टॉप दस की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। गेंदबाजों में टॉप दस में सिर्फ बुमराह एकमात्र भारतीय हैं, वह भी खिसककर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पंत छह स्थानों की छलांग लगाते हुए शुभमन गिल से भी आगे निकल गए हैं। श्रीलंका दौरे पर धमाकेदार बैटिंग का इनाम उनको मिला है। पंत अब सातवें स्थान पर आ गए हैं। गिल आठवें नंबर पर हैं। यशस्वी जायसवाल अब ग्यारहवें नंबर पर हैं।

टॉप पोजीशन पर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहां हैरी ब्रूक पहले और जो रूट दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दोनों ने हालिया समय में इंग्लैंड के लिए बेहतरीन काम किया है। पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी।

ऑल राउंडरों में जडेजा का जलवा

उधर टेस्ट क्रिकेट की ऑल राउंड रैंकिंग में रवींद्र जडेजा पहले स्थान पर बने हुए हैं। अन्य कोई खिलाड़ी उनके करीब भी नजर नहीं आ रहा है। दूसरे स्थान पर मार्को यानसेन हैं लेकिन उनके रेटिंग पॉइंट काफी कम हैं। वॉशिंगटन सुंदर के रूप में एक और ऑल राउंडर इस लिस्ट में छठे स्थान पर बना हुआ है। हालांकि चोट की वजह से सुंदर श्रीलंका दौरे पर खेलने के लिए नहीं गए।

ICC Test Rankings (बल्लेबाज)

क्र देश खिलाड़ी रेटिंग
1
इंग्लैंड हैरी ब्रूक 874
2
इंग्लैंड जो रूट 850
3
ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ 840
4
ऑस्ट्रेलिया ट्रैविस हेड 811
5
दक्षिण अफ्रीका टेम्बा बावुमा 775
6
न्यूजीलैंड रचिन रविंद्र 740
7
भारत ऋषभ पंत 711
8
भारत शुभमन गिल 711
9
न्यूजीलैंड डेरिल मिचेल 710
10
पाकिस्तान बाबर आजम 709
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+