संजय मांजरेकर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बनाया निशाना, घटिया हरकत से किया दुनिया के सामने बेइज्जत

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई तनातनी ने मैदान के बाहर भी बहस छेड़ दी है। आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया और एक-एक डिमेरिट प्वाइंट दिया। इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इस तरह की घटनाओं को लेकर भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ियों पर सवाल उठाए हैं। इस घटना के बहाने उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को भी निशाने पर लिया है।

मांजरेकर का मानना है कि मैदान पर आक्रामकता और प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है लेकिन अगर खिलाड़ी अनुशासन की सीमा पार करते हैं और उन्हें बार-बार बचकर जाने दिया जाता है तो इससे गलत संदेश जाता है। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ-साथ कुछ समय पहले वैभव सूर्यवंशी से जुड़े विवाद का भी उदाहरण दिया। हालांकि मांजरेकर की बातों से दोनों भारतीय खिलाड़ियों की दुनिया के सामने बेइज्जती हुई है।

vaibhav sooryavanshi

आईसीसी और बीसीसीआई को टैग कर मांजरेकर ने लिखा कि वैभव के मामले में हाल ही में और अब जायसवाल के मामले में भी, अगर आप उन्हें इस तरह के व्यवहार से बार-बार बच निकलने देते हैं, तो आप उन्हें यही व्यवहार दोहराने के लिए प्रेरित करते हैं। यह न तो खेल के लिए अच्छा है और न ही उनके भविष्य के लिए अच्छा है।

क्या था वैभव सूर्यवंशी का मामला

जून में दांबुला में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ गरमागरम बहस में शामिल हो गए थे। मैच सुपर ओवर में श्रीलंका ए के पक्ष में जाने के बाद हुई इस घटना में वैभव और श्रीलंका ए के विशेन हलांबगे के बीच शारीरिक संपर्क भी देखने को मिला था। हालांकि दोनों ही मामलों में श्रीलंकाई प्लेयर्स के द्वारा भारतीयों को उकसाने का काम हुआ था लेकिन मांजरेकर ने टीम इंडिया के प्लेयर्स को गलत ठहराते हुए दुनिया के सामने नीचा दिखाने जैसा काम किया है।

मांजरेकर की हरकतें नहीं बदलती

मांजरेकर का यह इतिहास भी रहा है। वह कमेंट्री बॉक्स में साथियों से झगड़ा करते हैं। अनावश्यक रूप से भारतीय प्लेयर्स को टारगेट भी करते हैं, इस वजह से रवींद्र जडेजा ने एक्स पर खुलकर उनके खिलाफ लिखा था। मांजरेकर को कमेंट्री से भी हटा दिया गया था। श्रीलंका में कुछ दिन पहले मुरली कार्तिक को उन्होंने कमेंट्री के दौरान बॉडी शेम भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+