जब तक पूरा नहीं होगा पाकिस्तान दौरा IPL में नहीं खेलेंगे कंगारू खिलाड़ी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा झटका

नई दिल्ली। 21वीं सदी में पहली बार पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाली ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी20 टीम के लिये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शुमार नहीं है। 29 मार्च से शुरू होने वाली एक टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिस 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है उसमें डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड और राइली मेरेडिथ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम नहीं शामिल है जो कि आईपीएल 2022 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter

जहां पैट कमिंस और डेविड वॉर्नर को 4 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद आराम दिया गया है तो वहीं कर बाकी खिलाड़ियों को पाकिस्तान दौरे पर शामिल ही नहीं किया गया है, ऐसे में उम्मदी जताई जा रही थी कि यह खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मैचों से ही टीम के लिये उपलब्ध रह सकेंगे। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक ऐसा बयान जारी किया है जिससे आईपीएल 2022 में हिस्सा लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की फ्रैंचाइजियों को बड़ा झटका लगा है।

और पढ़ें: Video: जश्न मनाने पहुंचा खिलाड़ी तो बॉलर ने मार दिया थप्पड़, पीएसएल में घटी एक और शर्मनाक घटना

जब तक होगा पाकिस्तान दौरा आईपीएल नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

जब तक होगा पाकिस्तान दौरा आईपीएल नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने टीम का ऐलान करते हुए इस बात की पुष्टि की और साफ किया कि जो खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे के लिये सीमित ओवर्स प्रारूप सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके हैं, वो अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में नहीं खेलने के बावजूद आईपीएल में तब तक हिस्सा नहीं ले सकते जब तक की दौरा समाप्त न हो जाये। उल्लेखनयी है कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी मैच 5 अप्रैल को खेला जाना है जिसके बाद ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फ्रैंचाइजियों के लिये उपलब्ध हो सकते हैं।

उन्होंने कहा,'हमने पहले जो भी बात कही थी उसके बावजूद हम खिलाड़ियों को आईपीएल में तब तक खेलने के लिये रिलीज नहीं कर सकते जब तक कि ऑस्ट्रेलिया अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहा है।'

टेस्ट सीरीज के बाद वापस लौटेंगे कंगारू खिलाड़ी

टेस्ट सीरीज के बाद वापस लौटेंगे कंगारू खिलाड़ी

जार्ज बेली का मानना है कि जो खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं उन्हें घरेलू क्रिकेट में हिस्सा बनना चाहिये ताकि उनकी स्किल्स में सुधार देखा जा सके। ऑस्ट्रेलिया में 4 अप्रैल तक घरेलू क्रिकेट का शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट खेला जाना है, ऐसे में मुख्य चयनकर्ता का चाहते हैं कि जो खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे का हिस्सा नहीं बन सके वो शेफील्ड शील्ड में खेलते नजर आये।

गौरतलब है कि जहां पर ग्लेन मैक्सवेल अपनी शादी के चलते 24 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं, तो वहीं पर जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और डेविड वॉर्नर को टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया लौटना होगा। जहां पर 5 अप्रैल को पाकिस्तान दौरा खत्म होने के बाद ही यह खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा ले सकते हैं।

आईपीएल फ्रैंचाइजियों को लगा बड़ा झटका

आईपीएल फ्रैंचाइजियों को लगा बड़ा झटका

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के शेड्यूल का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है लेकिन अभी तक माना जा रहा है कि इसका आगाज 27 मार्च से किया जायेगा। टूर्नामेंट का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज के बाद होगा जबकि तब तक पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवर्स प्रारूप के मैच शुरू नहीं रहे होंगे। ऐसे में जो खिलाड़ी वनडे और टी20 टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं वो पाकिस्तान से भारत आकर बायोबबल में समय बिता सकते थे और शुरुआती दौर से ही अपनी फ्रैंचाइजी का हिस्सा बन सकते थे। लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फरमान के बाद खिलाड़ियों का आईपीएल के शुरुआती मैचों में हिस्सा लेना मुश्किल हो गया है और फ्रैंचाइजियों को इससे बड़ा झटका लग सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+