BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खरीदा नया घर, कीमत है करोड़ों में, जल्द होंगे शिफ्ट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मोटी रकम के साथ एक शानदार घर खरीदा है। गांगुली ने कोलकाता में नया घर खरीदा है। गांगुली अभी तक जिस घर में रह रहे हैं वो 48 साल पुराना है, लेकिन अब वह जल्द ही परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- शोएब अख्तर बोले- वो एक बड़ी फ्रेंचाइजी है, अगले सीजन में जोरदार वापसी करेगी
Recommended Video

करोड़ों में है घर
गांगुली ने कोलकाता के लोवर रॉडन स्ट्रीट में यह घर खरीदा है। यह दो मंजिला मकान है, जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गांगुली ने घर खरीदने के बाद प्रतिक्रिया दी और खुशी जाहिर की है। हालांकि, वह पुराने घर को छोड़ने पर भावुक भी हुए। उन्होंने द टेलिग्राफ से बात करते हुए कहा, ''मैं नया घर खरीदकर काफी खुश हूं। शहर के बीच में रहना आरामदायक है। लेकिन जहां मैं 48 साल से रह रहा हूं, अब उस जगह को छोड़ना भी काफी मुश्किल है।'' बता दें कि गांगुली ने अपने नए घर की प्रॉपर्टी अनुपना बागड़ी, केशव दास बिनानी औरव निकुंज बिनानी से खरीदी है।

पिता ने बनाया था महंगा मकान
गांगुली क्रिकेट में कदम रखने से पहले ही काफी अमीर थे। उनका परिवार राॅयल है। उनके पिता चंडीदास गांगुली का प्रिंट का काम थे और वो शहर के सबसे अमीर लोगों में से एक थे। उस वक्त उन्होंने महंगा मकान बनाया था, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। खैर, अब गांगुली अपने जीवन के 48 साल बिताने के बाद वो घर छोड़ने जा रहे हैं।

सफल कप्तान रहे गांगुली
बता दें कि गांगुली भारत के सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। गांगुली ने 311 वनडे मैचों में 11363 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल रहे। गांगुली 113 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 188 पारियों में 7212 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 शतक और 35 अर्धशतक जड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications