साहा मामले पर BCCI ने बनायी 3 सदस्यीय समिति, पत्रकार से धमकी केस की होगी जांच
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की ओर से एक सीनियर पत्रकार की चैट का खुलासा किया गया है जिसमें उन्होंने पत्रकार की ओर से धमकी दिये जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बीसीसीआई ने अब इस मामले की जांच को लेकर 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जो कि इंटरव्यू नहीं देने पर साहा को धमकाने की मामले की जांच करेंगे। जहां पर साहा ने शुरुअत में पत्रकार का नाम बताने से इंकार कर दिया था, लेकिन 23 फरवरी को किये गये ट्वीट में उन्होंने साफ किया था कि वो अब उसका नाम बताने को तैयार हैं और जांच के लिये बोर्ड को अपना कंसेट दे दिया है।

बीसीसीआई ने शनिवार को जारी किये गये एक प्रेस रिलीज में साफ किया है कि बोर्ड ने रिद्धिमान साहा को वरिष्ठ पत्रकार की तरफ से डराने और धमकाने के मामले की जांच करने के लिये 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस 3 सदस्यीय जांच समिति में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, बीसीसीआई के ट्रेजरर अरुण धूमल और बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल के सदस्य प्रभतेज सिंह भाटिया को शामिल किया गया है।
बीसीसीआई ने आगे बताया कि समिति इस मामले की जांच अगले हफ्ते से शुरू करेगी। बीसीसीआई ने आगे कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के सेंट्रल करार से संबंधित खिलाड़ी की ओर से जवाब नहीं देने के मामले में सीनियर पत्रकार की ओर से धमकी की मामले की जांच समिति करेगी।
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने मामले पर तलब करते हुए साहा से संपर्क किया और जानकारी मिलने के बाद जांच के लिये 3 सदस्यीय समिति का गठन करने का फैसला किया। गौरतलब है कि साहा ने अपने सोशल मीडिया पर जो चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमें पत्रकार की ओर से कही गई बातों का टोन धमकी भरा है।
और पढ़ें: गावस्कर ने बताया कौन बने टेस्ट टीम में पुजारा का रिप्लेसमेंट, बोले- पोंटिंग की तरह करता है बल्लेबाजी
आपको बता दें कि साहा भारत के लिये अब तक 40 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और भारतीय टीम मैनेजमेंट की ओर से उन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर किया जा चुका है। इस दौरान साहा ने दावा किया है कि चयनकर्ताओं ने साफ किया है कि वो आगे टीम में नहीं चुने जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications