T20 क्रिकेट में इतिहास रचने से बस एक जीत दूर है भारत, न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ पाक की खास लिस्ट में होगा शामिल

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच धर्मशाला के मैदान पर खेला जाना है, जहां पर भारतीय टीम जीत हासिल कर रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार तीसरी सीरीज अपने नाम करने के बारे में सोच रही होगी, तो वहीं पर श्रीलंका की टीम सीरीज में वापसी करने की ओर देख रही है। रोहित शर्मा के सीमित ओवर्स प्रारूप में नियमित रूप कप्तानी से कप्तानी संभालने के बाद भारतीय टीम लगातार अजेय रही है और पहले न्यूजीलैंड और फिर वेस्टइंडीज को 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने का कारनामा किया है।

IND vs SL
Photo Credit: ICC/Twitter

श्रीलंका के खिलाफ खेले गये पहले मैच में 62 रनों की विशाल जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने 6 साल बाद आईसीसी की टी20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया तो वहीं पर दूसरे मैच में जीत हासिल कर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम टी20 क्रिकेट का एक नया कीर्तिमान अपने नाम करने की ओर देख रही होगी।

और पढ़ें: गावस्कर ने बताया कौन बने टेस्ट टीम में पुजारा का रिप्लेसमेंट, बोले- पोंटिंग की तरह करता है बल्लेबाजी

पाकिस्तान के साथ खास लिस्ट में शामिल होगा भारत

पाकिस्तान के साथ खास लिस्ट में शामिल होगा भारत

भारतीय टीम के लिये कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और बिना किसी बदलाव के मैच खेलने उतरी है। अगर भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में जीत का सैकड़ा पूरा कर लेगी। इसके साथ ही वो टी20 क्रिकेट में 100 जीत हासिल करने वाली दूसरी टीम बन जायेगी। भारत से पहले यह कारनामा सिर्फ पाकिस्तान ने किया है जिसने 189 मैचों में 117 जीत हासिल की है। वहीं भारत की टीम 157 मैच खेलकर 99 जीत के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। इस फेहरिस्त में साउथ अफ्रीका (147 मैच, 85 जीत), ऑस्ट्रेलिया (158 मैच, 82 जीत) और न्यूजीलैंड (160 मैच, 78 जीत) की टीम भी शामिल है।

न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड की भी होगी बराबरी

न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड की भी होगी बराबरी

इतना ही नहीं घर पर सबसे ज्यादा टी20 मैचों में जीत हासिल करने के मामले में भी भारत बस एक ही जीत दूर रह गई है, अगर वो श्रीलंका को हरा देती है तो न्यूजीलैंड के साथ घर पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन जायेगी। न्यूजीलैंड की टीम ने घर पर खेले गये 73 मैचों में 39 में जीत हासिल की है, तो वहीं भारत ने 59 मैचों में 38 जीत हासिल की है। इस फेहरिस्त जीत प्रतिशत की बात करें तो भारत 64.41 के साथ सबसे ऊपर काबिज है। इस फेहरिस्त में साउथ अफ्रीका (70 मैच, 37 जीत), वेस्टइंडीज (65 मैच, 32 जीत) और ऑस्ट्रेलिया (51 मैच, 31 जीत) का नाम भी शामिल है।

पाकिस्तान के इस रिकॉर्ड की भी बराबरी करेगी भारत

पाकिस्तान के इस रिकॉर्ड की भी बराबरी करेगी भारत

गौरतलब है कि भारतीय टीम के एक जीत के साथ इतिहास रचने की लिस्ट यहां पर खत्म नहीं होती है। अगर भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करती है तो वो टी20 क्रिकेट में एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में पाकिस्तान की बराबरी कर लेगी। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 मैचों में 16 जीत हासिल कर इस लिस्ट में टॉप पर अपना नाम रखा हुआ है, तो वहीं पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 23 मैचों में 15 में जीत हासिल की है और इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+