गावस्कर ने बताया कौन बने टेस्ट टीम में पुजारा का रिप्लेसमेंट, बोले- पोंटिंग की तरह करता है बल्लेबाजी

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जहां पर इस सीरीज के साथ ही भारतीय टीम को रोहित शर्मा के रूप में नया कप्तान मिलेगा तो वहीं पर चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रिद्धिमान साहा जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में भारतीय टेस्ट क्रिकेट के एक नये अध्याय की शुरुआत भी होगी। इस दौरान एक बड़ा सवाल यह भी बना बैठा है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कौन सा खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आयेगा।

IND vs SL

इस सवाल का जवाब अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दिया है जिनका मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ 4 मार्च से शुरू हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज को नंबर 3 पर खेलने का मौका दिया जाना चाहिये। भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 4 मार्च से मोहाली के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेलना है जबकि 12 मार्च से बेंगलुरु के मैदान पर पिंक बॉल से डे नाइट प्रारूप में दूसरा टेस्ट मैच खेला जायेगा।

और पढ़ें: आकाश चोपड़ा बोले- IPL 2022 के नये फॉर्मेट से खुश नहीं होगी मुंबई इंडियंस, 'ग्रुप ऑफ डेथ' है ए ग्रुप

क्यों पुजारा की जगह कोहली खेलने चाहिये

क्यों पुजारा की जगह कोहली खेलने चाहिये

पुजारा के बाहर जाने के चलते भारतीय टीम के पास नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिये हनुमा विहारी, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल और केएल राहुल के रूप में कई विकल्प मौजूद हैं, हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि पुजारा की जगह विराट कोहली को नंबर 3 पर खेलने के लिये उतरना चाहिये। इसके लिये उन्होंने रिकी पोंटिंग का उदाहरण भी दिया।

इंडिया टुडे से बात करते हुए गावस्कर ने कहा,'मेरे हिसाब से कोहली के लिये नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना सबसे ज्यादा आदर्श स्थिति होगी, क्योंकि जब आप सबसे बेस्ट बल्लेबाजों की ओर देखते हैं तो रिकी पोंटिंग नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते थे, जो रूट नंबर 4 पर खेलते हैं लेकिन मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वो चौथे नंबर पर खेलते नजर आयेंगे। विराट नई गेंद से खेलने में सक्षम हैं और अगर जल्दी विकेट गिर जाती है तो उनके पास टीम को वापस सही राह पर लाने की काबिलियत है, ऐसे में कोहली की पुजारा की जगह टेस्ट टीम का सही विकल्प हैं।'

अगर कोहली नहीं तो यह खिलाड़ी करेगा शानदार प्रदर्शन

अगर कोहली नहीं तो यह खिलाड़ी करेगा शानदार प्रदर्शन

गावस्कर ने आगे बात करते हुए कहा कि अगर टीम मैनेजमेंट कोहली की पोजिशन में बदलाव नहीं करना चाहता है तो उनकी जगह हनुमा विहारी के नाम पर विचार किया जा सकता है, जिन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। हनुमा विहारी की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा,'इस खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका दौरे पर काफी बहादुरी दिखायी और आखिरी टेस्ट मैच में वन मैन ऑर्मी की तरह टिका रहा, यह बताता है कि उनमें कितनी काबिलियत और खेल को लेकर टीम के प्रति कितना जज्बा है। ऐसे में कोहली के बाद अगर किसी को चुना जा सकता है तो वो विहारी ही हैं।

घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं रहाणे-पुजारा

घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं रहाणे-पुजारा

गौरतलब है कि भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने टीम का ऐलान करते हुए हुए साफ किया कि टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों की ओर देख रहा है, इसका मतलब सीनियर खिलाड़ियों के लिये टीम की राह बंद होना नहीं है। सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू स्तर पर खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश और विकेटों का अंबार लगाना है, अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो टीम में उनकी वापसी तय हो जायेगी। आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी में खेल रहे अजिंक्य रहाणे ने जहां शतक लगाया था को वहीं पर पुजारा पहली पारी में बिना खाता खोले लौटे थे तो दूसरी पारी में 91 रनों की पारी खेली था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+