Battleground इवेंट में असिम और रजतमें हुई हाथापाई, शिखर धवन ने गुस्से में किया ये काम, क्या है मामला?
Battleground Fight: सिनेजगत के जाने-माने एक्टर असीम रियाज और मशहूर यूट्यूबर, पावरलिफ़्टर, रजत दलाल इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वजह दोनों का झगड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन इन सब के बीच भारत के मशहूर क्रिकेटर और गब्बर के नाम से लोकप्रिय शिखर धवन का भी नाम आ रहा है, जिसकी वजह से धवन के फैन और क्रिकेट प्रेमी थोड़े से परेशान हो गए हैं।
दरअसल अमेजन एमएक्स प्लेयर का नया शो 'बैटलग्राउंड' इन दिनों काफी चर्चित है। इसके लिए एक प्रमोशनल इवेंट रखा गया था, जहां पर असीम रियाज, रजत दयाल, शिखर धवन के अलावा टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक भी मौजूद थीं।

'Battleground ' में हुई हाथापाई, फैंस परेशान
शो का नाम ही 'बैटलग्राउंड' है लेकिन शो का प्रमोशनल इवेंट भी लड़ाई का अड्डा बन जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था। दरअसल इवेंट के बीच में असीम रियाज और रजत दलाल किसी बात पर उलझ गए और दोनों में तूतू-मेंमें शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों हाथापाई पर उतर आए।
दोनों को रोकने के लिए बीच में शिखर धवन को उठना पड़ा लेकिन असीम और रजत दोनों के सिर पर जूनून सवार था, वो किसी की बात सुनने को तैयार ही नहीं थे।
शिखर धवन ने गुस्से में क्यों दिया असिम रियाज को धक्का?
अंत में शिखर दोनों को अलग करने के लिए धक्का देकर कुर्सी पर बिठाते हैं। इस दौरान रूबिना भी असहज नजर आती हैं। धवन अंत में गुस्से में असीम को कुर्सी पर पटककर वहां से चले जाते हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आवाज क्लीयर नहीं है लेकिन इस वीडियो ने धवन के फैंस को हैरान जरूर कर दिया है।

क्या ये सही में हुआ है? (Battleground)
अब वो समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या ये सही में हुआ है?या फिर ये पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा है। फिलहाल लोग झोली भर-भरकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल पब्लिसिटी स्टंट की बात इसलिए उठ रही है क्योंकि असीम रियाज और रजत दलाल दोनों ही पंगे लेने के लिए मशहूर हैं।
धवन इस बारे में कब मुंह खोलते हैं?
दोनों ने ही बिग बॉस से लोकप्रियता हासिल की है और दोनों वहां पर झगड़ते ही नजर आए थे लेकिन शिखर धवन का 'बैटलग्राउंड' इवेंट में पहुंचना जरूर हैरान करता है। देखते हैं कि धवन इस बारे में कब मुंह खोलते हैं? फिलहाल तो उनके चाहने वाले उनके लिए थोड़ा परेशान हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए सवाल भी कर रहे हैं।
कौन है असीम रियाज? (Battleground)
असीम रियाज टीवी-मॉडलिंग का जाना-पहचाना नाम हैं। वो सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। मूल रूप से जम्मू के रहने वाले असीम 'बिग बॉस 13' यानी की साल साल 2019 के फर्स्ट रनर अप थे।
कौन हैं रजत दलाल? (Battleground)
रजत दलाल एक फ़िटनेस कोच और यूट्यूबर हैं। मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले रजत दलाल 'बिग बॉस 18' का पार्ट थे। ये अपने गर्म मिजाजी के लिए खासे लोकप्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications