Rishabh Pant Salary: 27 करोड़ नहीं ऋषभ पंत के हाथ आएंगे सिर्फ इतने ही करोड़, जानें आखिर क्यों हुआ ऐसा
Rishabh Pant Salary: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी है। आईपीएल 2025 ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने उन्हें 27 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा था। ऋषभ पंत को लखनऊ की टीम ने इस सीजन के लिए कप्तान भी नियुक्त किया। हालांकि, टीम को अपने पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार मिली। लेकिन हैदराबाद को हराकर लखनऊ ने जोरदार वापसी की।
आखिर कितनी है ऋषभ पंत की सैलरी (Rishabh Pant Salary)
ऋषभ पंत की सैलरी की बात करें तो वह अच्छी खासी कमाई करते हैं। बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट में ऋषभ पंत को 3 करोड़ रुपये का वार्षिक वेतन मिलता है। इसके साथ ही मैच फीस भी अलग से मिलती है। वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए प्रति सीजन 27 करोड़ रुपये कमाते हैं। पंत को प्रति टेस्ट मैच 15 लाख रुपये, प्रति वनडे 6 लाख रुपये और प्रति टी20 मैच 3 लाख रुपये मिलते हैं।

पंत को मिलेंगे आखिर कितने करोड़
ऋषभ पंत को इस सीजन के लिए 27 करोड़ रुपये की सैलरी मिली है, लेकिन इसमें से एक बड़ा हिस्सा टैक्स के रूप में कट जाएगा। पंत को कुल 8.1 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में चुकाने होंगे, जो उनके कुल वेतन का एक बड़ा हिस्सा है। इसके बाद उनके हाथ में सिर्फ 18.9 करोड़ रुपये ही आएंगे। टैक्स के बाद की यह रकम पंत के खाते में सैलरी के रूप में जमा होगी।
एंडोर्समेंट डील और ब्रांड एंबेसडर से भी आते हैं पैसे
27 वर्षीय ऋषभ पंत ने कई टॉप ब्रांडों के साथ साझेदारी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंत एक एंडोर्समेंट डील के लिए लगभग 3.5 करोड़ रुपये लेते हैं। ड्रीम11, एडिडास, एसजी क्रिकेट, बूस्ट, कैडबरी डेयरी मिल्क, कैलिफोर्निया बादाम और ऑप्टिमम न्यूट्रिशन के लिए पंत को प्रमोशन करते हुए देखा जा चुका है।
लग्जरी संपत्ति के मालिक हैं पंत
ऋषभ पंत की लग्जरी संपत्ति भी उनकी लाइफ स्टाइल को बढ़ाने का काम करती है। पंत के पास ऑडी A8, फोर्ड मस्टैंग GT और मर्सिडीज-बेंज GLC SUV सहित कारों का एक शानदार कलेक्शन है। उनके पास उत्तराखंड के रुड़की में एक घर है, जिसकी कीमत ₹60 लाख से ₹1 करोड़ के बीच है, और दिल्ली में एक आलीशान घर है जिसकी कीमत ₹2 करोड़ से ज़्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications