जस्टिन लैंगर विवाद पर कप्तान पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस वजह से कोचिंग से हटाया

Pat cummins
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को पहली बार टी20 विश्वकप का खिताब जिताने और घर पर एशेज में इंग्लैंड को धूल चटाने वाले कोच जस्टिन लैंगर को पिछले हफ्ते (5 फरवरी 2022) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों से बैठक करने के बाद इस्तीफा देना पड़ा, जिसके बाद से ही बोर्ड और नये कप्तान पैट कमिंस को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक महीने से जस्टिन लैंगर के भविष्य को लेकर कयास लगाये जा रहे थे जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्वकप 2022 तक जस्टिन लैंगर का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, हालांकि लैंगर को यह प्रस्ताव पसंद नहीं आया और उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

और पढ़ें: IND vs WI: दूसरे वनडे मैच में लगेगी रिकॉर्डों की झड़ी, धोनी को पीछे छोड़ने की कगार पर विराट-रोहित

जस्टिन लैंगर के इस्तीफे के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स ने बोर्ड और कप्तान पैट कमिंस के रवैये के आलोचना की और कहा कि पूर्व हेड कोच के साथ गलत किया गया। उन्होंने लैंगर को इस पूरी प्रक्रिया में विक्टिम बताया और बोर्ड के रवैये को निराशाजनक करार दिया। अब इस पूरे मामले पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी चप्पी तोड़ी है।

और पढ़ें: वेस्टइंडीज दौरे के लिये इंग्लैंड ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, ब्रॉड-एंडरसन को दिखाया बाहर का रास्ता

जरूरी नहीं थी लैंगर की माफी

जरूरी नहीं थी लैंगर की माफी

पैट कमिंस ने बुधवार को जस्टिन लैंगर के इस्तीफा देने की पूरी प्रक्रिया पर रोशनी डालते हुए एक बयान जारी किया है और साफ किया है कि उनकी टीम को एक नये तरह के कोचिंग स्टाइल और स्किल सेट की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि पैट कमिंस ने नवंबर 2021 में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाली और लैंगर की कोचिंग स्टाइल को काफी सख्त बताया है।

उन्होंने कहा,'जस्टिन के इस्तीफा देने के बाद निर्णय लिया जा चुका है जिसके बाद उनकी तरफ से दिये गये बयान और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जारी रिलीज के बाद मैं इस पर कुछ सफाई देना चाहूंगा। जस्टिन ने खुद इस बात को माना है कि उनकी कोचिंग की स्टाइल सख्त थी, जो कि सच में थे। उन्होंने खिलाड़ियों और स्टाफ से इसको लेकर माफी मांगी है, मुझे लगता है कि इसकी जरूरत नहीं थी क्योंकि खिलाड़ी उनकी इंटेनसिटी के साथ घुले मिले हुए थे। उनका यह जुनून ऑस्ट्रेलिया और बैगी ग्रीन कैप के लिये प्यार से आता है, जो कि 3 दशक तक देश की सेवा करने के बाद जरूरी भी है।'

भविष्य के लिये जरूरी है नया कोचिंग स्टाइल

भविष्य के लिये जरूरी है नया कोचिंग स्टाइल

पैट कमिंस ने आगे बात करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के लिये ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना ही सबसे बड़ा मोटिवेशन है, इसके अलावा उन्हे किसी और प्रेरणा की जरूरत नहीं है। हमसे जब फीडबैक लिया गया तो हमने कोचिंग में नये स्टाइल की जरूरत का जिक्र किया।

उन्होंने कहा,'सवाल यह है कि भविष्य को देखते हुए कोचिंग की बेस्ट स्टाइल क्या है, क्योंकि आज के समय में हर टीम तेजी से विकसित हो रही है। हम सभी को अच्छी तरह से सिखाया गया है कि क्रिकेट कैसे खलेना है (सही ऑस्ट्रेलियन तरीका), हम सभी जानते हैं कि एथिकल मानकों का ध्यान रखते हुए खेलना कितना जरूरी है और खिलाड़ियों को अपने देश के लिये खेलने से ज्यादा किसी और प्रेरणा की जरूरत नहीं है, वह अपने आप में सबसे बड़ी प्रेरणा है। मैं इनसे बेहतर प्रेरित खिलाड़ियों के साथ नहीं खेला हूं, हमारे पास बेहतर खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत नींव है लेकिन अब हमें एक नये कोचिंग स्टाइल और स्किल सेट की जरूरत है। यही फीडबैक खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की ओर से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिया गया था।'

सीए ने लिया बहादुरी भरा फैसला

सीए ने लिया बहादुरी भरा फैसला

गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की ओर से जस्टिन लैंगर का फीडबैक लेने के बाद ही उन्हें शॉर्ट टर्म एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव दिया था लेकिन जब वो नहीं माने तो उन्हें इस्तीफा देने के लिये कहा गया। कमिंस ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले को बहादुरी भरा करार दिया।

उन्होंने कहा,'हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस कदम का स्वागत करते हैं जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों और स्टाफ मेबर्स के फीडबैक को इवैलुएशन के लिये अहम माना। प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के किसी भी निर्णय का समर्थन करते हैं, लेकिन सीए ने बदलाव का जो फैसला किया वो काफी बहादुरी भरा रहा, खासतौर से तब जब आपकी टीम जीत रही हो। अब हम क्रिकेट के रखवाले बन चुके हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जाना है। यह हम सब से बड़ा है, मैं अपनी जिम्मेदारी को ज्यादा गंभीरता से ले रहा हूं।'

पूर्व क्रिकेटर्स की आलोचना पर कमिंस ने तोड़ी चुप्पी

पूर्व क्रिकेटर्स की आलोचना पर कमिंस ने तोड़ी चुप्पी

पैट कमिंस ने इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर्स पर भी निशाना साधा जिन्होंने लैंगर के इस्तीफा देने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की काफी आलोचना की है। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडेन, मिचेल जॉन्सन, ब्रैड हॉग और माइकल क्लार्क ने बोर्ड की आलोचना करते हुए कहा कि वो परिस्थिति को संभालने में नाकाम रहे हैं।

कमिंस ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा,'मुझसे कई पूर्व खिलाड़ियों ने संपर्क किया और चुपचाप अपनी सलाह दी और उनका स्वागत है। कुछ लोगों ने मीडिया में अपनी राय रखी है जिसका स्वागत है और खेल के प्रति प्यार और उनका साथी खिलाड़ियों के प्रति सपोर्ट समझ आता है। पर मैं ये बता देना चाहता हूं कि ठीक उनकी तरह ही हमारी भी अपने खिलाड़ियों के प्रति जिम्मेदारी होती है, जैसा कि आप अपने साथियों के लिये हमेशा खड़े रहे हैं, मैं अपने साथियों के साथ खड़ा हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+