IND vs HK: द किंग इज बैक- विराट कोहली का चला बल्ला, फैंस में मचा हल्ला
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार रनों का सूखा खत्म करते हुए अर्धशतक जड़ने का काम किया। हांगकांग के खिलाफ अर्धशतक जड़कर रन मशीन कोहली ने एक बार फिर मैदान पर अपने पुराने तेवर दिखाए।
नई दिल्ली, 31 अगस्त। पूर्वपूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार रनों का सूखा खत्म करते हुए अर्धशतक जड़ने का काम किया। हांगकांग के खिलाफ अर्धशतक जड़कर रन मशीन कोहली ने एक बार फिर मैदान पर अपने पुराने तेवर दिखाए। विराट कोहली ने अपनी पारी में 59 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 134.09 का रहा. विराट ने अपनी पारी में 1 चौका और तीन छक्के लगाए।
Recommended Video

लंबे समय बाद कोहली के बल्ले से आया अर्धशतक
टी 20 इंटरनेशनल में करीब छह महीने बाद अर्धशतक लगाने वाले कोहली मैदान के चारों तरफ रन बनाए। कोहली की बल्लेबाजी से भारतीय टीम को भी बड़ी राहत मिली होगी। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कोहली के लिए फॉर्म में आना बेहद जरूरी था। कोहली ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी पारी की शुरुआत बढ़िया अंदाज में किया था, लेकिन वह उसे आगे नहीं बढ़ा पाए।
आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था अर्धशतक
एशिया कप के पहले मुकाबले में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 34 गेंदों में 35 रन बनाए थे। भले ही वह लंबी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए हों, लेकिन अपनी दमदार बल्लेबाजी से उन्होंने टीम को संभालने का काम किया। इससे पहले 18 फरवरी 2022 को ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी-20 में विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया था। कोहली के बल्ले से लंबे समय बाद यह फिफ्टी निकली है।
सोशल मीडिया पर ताऱीफ कर रहे फैंस
विराट कोहली की बल्लेबाजी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर #ViratKohli और #Suryakumar Yadav टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस इसी हैशटैग के साथ अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। बता दें कि कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 26 गेंदों में 68 रन जड़कर सबका ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींचने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications