Asia Cup 2025: भारत से फाइनल खेलने के लिए पाकिस्तान को कितने रनों से जीतना होगा? आ गया नया समीकरण

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल में शानदार अंदाज़ में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सुपर-4 चरण के अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में अपनी अजेय लय बरकरार रखी। अब खिताबी जंग रविवार (28 सितंबर) को होगी।

हालांकि, भारत के प्रतिद्वंदी का फैसला अभी बाकी है, क्योंकि फाइनल से पहले सुपर-4 के दो मैच और खेले जाने हैं। सुपर-4 में फिलहाल पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें भिड़ने के लिए तैयार हैं और दोनों में फाइनल खेलने की होड़ रहेगी। श्रीलंकाई टीम पहले ही बाहर हो गई है।

Asia Cup Pakistan

भारत के साथ श्रीलंका का आखिरी मुकाबला

श्रीलंका का अंतिम मुकाबला भारत के खिलाफ होगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अगर श्रीलंका की टीम इस मैच में जीत जाती है, तब भी उनको घर ही जाना पड़ेगा। दूसरा फाइनलिस्ट पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच से ही आना है।
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव पर लगेगा बैन? PCB ने की ICC से शिकायत, BCCI ने भी उठाया बड़ा कदम, दोनों बोर्ड की जोरदार टक्कर

पाक-बांग्लादेश के बीच वर्चुअल फाइनल

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वर्चुअल सेमीफाइनल होगा। यह वर्चुअल सेमीफाइनल नेट रन रेट के हिसाब से मायने नहीं रखता, क्योंकि यहां सिर्फ अंक ही निर्णायक होंगे। ऐसे में तीन टीमों के बीच टाई की गुंजाइश नहीं बचेगी और विजेता टीम सीधे खिताबी मुकाबले में जगह बनाएगी। इससे एक और बात यह निकलकर आती है कि पाक या बांग्लादेश दोनों को ही रनों या विकेटों से फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि जीतने वाली टीम 4 अंक लेकर फाइनल में जाएगी।

भारत ने लगातार जीते 5 मुकाबले

सुपर-4 चरण में टीम इंडिया ने अपने दो मैच जीते हैं और तालिका में टॉप स्थान पर बनी हुई है। टीम इंडिया ने दोनों ही मैच धमाकेदार अंदाज में जीते हैं। ग्रुप चरण को मिलाकर भारत ने इस इवेंट में लगातार 5 मैचों में जीत दर्ज की है।

बांग्लादेश और पाकिस्तान के मैच की बात करें तो पलड़ा भारी पाकिस्तान का है क्योंकि उनके पास तगड़ी गेंदबाजी है। बांग्लादेश कल का मैच खेलकर थोड़ी थकान महसूस कर रही होगी, उसका फायदा भी पाकिस्तान को ही मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें: Ind vs Pak: Asia Cup में 14 सितंबर का वायरल हैंडशेक इंसिडेंट, अब आप भी बनाएं Gemini Prompt से अपना वर्जन!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+