सूर्यकुमार यादव पर लगेगा बैन? PCB ने की ICC से शिकायत, BCCI ने भी उठाया बड़ा कदम, दोनों बोर्ड की जोरदार टक्कर

Asia Cup 2025 Ind vs Pak: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर-4 मुकाबले के बाद मैदान से बाहर भी तनाव जारी है। मुकाबले के बाद क्रिकेट मैदान की गर्माहट अब आईसीसी (ICC) के दरवाजे तक पहुंच गई है। मैच में शानदार खेल के साथ-साथ खिलाड़ियों के हावभाव और इशारों ने भी बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

आरोप है कि फरहान ने रन बनाने के बाद "गन सेलिब्रेशन" किया और रऊफ ने भी भारतीय खिलाड़ियों को उकसाने वाले इशारे किए। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी पलटवार करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर खेल भावना के खिलाफ व्यवहार करने का आरोप लगाया है। दोनों बोर्डों की शिकायतें अब ICC तक पहुंच चुकी हैं। अब क्रिकेट जगत की निगाहें इस फैसले पर टिकी हैं कि आखिर अंतरराष्ट्रीय संस्था इस मामले में क्या रुख अपनाती है।

Asia Cup Suryakumar Yadav

PCB ने सूर्या पर उठाई आपत्ति

जहां भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आरोप लगाए हैं। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पलटवार किया है। PCB का कहना है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मैच के दौरान ऐसा बर्ताव किया जो खेल भावना के खिलाफ था। इसी कारण PCB ने उनके खिलाफ भी औपचारिक विरोध दर्ज कराया है।

ICC के सामने पहुंचा मामला

सूत्रों के अनुसार, BCCI ने यह शिकायत बुधवार को ईमेल के जरिए दर्ज कराई। अगर हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान लिखित में आरोपों से इनकार करते हैं, तो उन्हें ICC के एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने सुनवाई का सामना करना पड़ सकता है। अब गेंद ICC के पाले में है और देखना होगा कि वह इस विवाद पर क्या फैसला लेती है।

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंध पहले से ही संवेदनशील रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के मैदान पर किए गए इशारे और बोर्डों के बीच की शिकायतें इस तनाव को और बढ़ा रही हैं। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब ICC के फैसले पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: मुस्तफिजुर रहमान ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए वो कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+