Asia Cup Ind vs Pak: 'सूर्यकुमार ने इसलिए हाथ नहीं मिलाया', अखिलेश यादव के सांसद ने बताई चौंकाने वाली वजह
Ind vs pak match no Handshake: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से मात देकर जीत दर्ज की, लेकिन मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से परहेज़ किया। इस फैसले से नाराज़ होकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भी नहीं पहुंचे।
इसी बीच, उत्तर प्रदेश के चंदौली से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के इस कदम पर दिलचस्प टिप्पणी की। उन्होंने सूर्यकुमार को पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि यह कदम देश की भावनाओं का सम्मान करने वाला है।

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के चंदौली से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह (जो अखिलेश यादव की पार्टी सपा से हैं) ने कहा कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाने का व्यक्तिगत निर्णय लिया। उन्होंने इसे देश की अंतरात्मा की आवाज सुनकर लिया गया कदम बताया और कहा कि सूर्यकुमार यादव पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) के साथी हैं। सांसद ने यह भी कहा कि यह निर्णय माता-बहनों के सम्मान और देश की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
सूर्यकुमार यादव का बयान
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद स्पष्ट किया कि टीम यहां सिर्फ क्रिकेट खेलने आई थी। उन्होंने कहा, 'हम सरकार और बीसीसीआई के साथ पूरी तरह एकजुट थे। हमने सही निर्णय लिया। कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं। हम पहलगाम आतंकी हमले के सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं।'
ये भी पढ़ें: Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच- यूएई vs ओमान, श्रीलंका vs हांगकांग
सोशल मीडिया पर बवाल
एशिया कप में पाकिस्तान से भिड़ंत को लेकर टीम इंडिया को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। मैच से पहले ही सोशल मीडिया पर 'बायकॉट' की मांगें तेज हो गई थीं। वहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के कथित अपमानजनक पोस्ट ने विवाद को और हवा दे दी। इस बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एसीसी और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाथ न मिलाने की घटना पर सफाई दी। बाद में सामने आए वीडियो से यह भी साफ हुआ कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने खुद हाथ मिलाया था।
पीड़ित परिवारों की प्रतिक्रिया
पहलागाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने टीम के पाकिस्तान के साथ खेलने पर विरोध जताया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान के साथ खेलना गलत है। लगता है कि बीसीसीआई को उन 26 लोगों की कोई परवाह नहीं जिनकी इस हमले में मौत हुई। इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि आम जनता और पीड़ित परिवारों की भावनाएं अभी भी गहरी और संवेदनशील हैं।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गोरखपुर के लोगों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया












Click it and Unblock the Notifications