Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गोरखपुर के लोगों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
India vs Pakistan Asia Cup 2025 Match: एशिया कप 2025 विभिन्न देशों के बीच मुकाबला जारी है। लेकिन अगर सबसे रोचक मुकाबले की बात करें जिस पर सबकी नजरें हैं वह है भारत - पाकिस्तान के बीच होनेवाला मुकाबला। यह मुकाबला आज रात 8 बजे दुबई में होने वाला है। इस मुकाबले से पहले कुछ लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग पहलगाम की घटना को इस मैच से जोड़कर देख रहें हैं। वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट प्रेमी मैच का समर्थन कर रहे हैं। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने गोरखपुर के लोगों की प्रतिक्रिया जानी।
-
पॉलिटिकल चीजों को स्पोर्ट से जोड़ना ठीक नहीं
- दिग्विजय सिंह कहते हैं कि मैने भी सोशल मीडिया पर आज होने वाले भारत पाकिस्तान मैच का विरोध बहुत लोग कर रहे हैं। लेकिन मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। खेल और राजनीति दोनों दो विषय है। खेल को राजनीति से जोड़ना ठीक नहीं। ना ही इसे आतंकवाद से जोड़ना ठीक नहीं।

-
युद्ध अपनी जगह और खेल अपनी जगह
- यशपाल कहते हैं कि खेल अपनी जगह और युद्ध अपनी जगह। आज का मैच रोचक होगा । भारत पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करेगी। हम उन्हें खेल में भी हराएंगे।
-
बीसीसीआई के फैसले से खुश नहीं
- विकास कहते हैं कि भारत पाकिस्तान के मैच को लेकर मैं बिल्कुल उत्साहित नहीं हूं। पहलगाम में जो भारतीयों के साथ हुआ उसे मै आज भी नहीं भूला हूं। मैं इस मैच का पूरी तरह से विरोध करता हूं और बीसीसीआई के फैसले से दुःखी हूं।
-
मैच होना चाहिए
- नवीन पांडेय कहते हैं कि पहलगाम की घटना बेहद दुखद थी। लेकिन उस घटना को क्रिकेट से नहीं जोड़ना चाहिए। दोनों अलग चीजें हैं। मै मैच को लेकर उत्साहित हूं।
-
मैच नहीं होना चाहिए
- अमन कहते हैं कि पाकिस्तान की जो हरकतें हैं उसे देखते हुए मैच बिल्कुल नहीं होना चाहिए। सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए थी। मै भारत पाकिस्तान के मैच का विरोध करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications