Asia Cup 2025, IND VS PAK: क्या सलमान आगा कर रहे हैं आतंकी मसूद के परिवार की मदद? क्यों हुए ट्रोल?
Asia Cup 2025, IND VS PAK: भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने घोषणा की कि वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेले गए सभी मैचों की अपनी फीस भारतीय सेना को दान कर देंगे तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जो किया, उसे लेकर एक बार फिर से पाकिस्तान का दोहरा बर्ताव और झूठ सामने आ गया।
दरअसल मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सलमान अली आगा ने दावा किया कि पाकिस्तानी टीम मई में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान 'मारे गए पाकिस्तानी नागरिकों' को अपनी मैच फीस दान करेगी। उन्होंने कहा, 'एक टीम के रूप में, हम अपनी मैच फीस उन नागरिकों को दान कर रहे हैं जो 'भारतीय हमले' के दौरान प्रभावित हुए थे।'

जिसके बाद से सोशल मीडिया पर वो लोगों के सवालों के घेरे में है। लोगों ने उनसे सीधा सवाल किया कि क्या वो आतंकवादियों के परिवारों के साथ खड़े हैं?
पाकिस्तान पोषित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया (IND VS PAK)
दरअसल 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना ने पाकिस्तान पोषित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था और इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार का खात्मा हुआ है। आपको बता दें कि अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें पाकिस्तान के आतंकियों का हाथ था।
क्या वो मसूद अजहर के परिवार की मदद करना चाहते हैं? (IND VS PAK)
इसके जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया, जिसमें करीब 100 आतंकियों को मार गिराया गया था। आगा का ये बयान अब इंटरनेशनल बहस का मुद्दा बन गया है। लोग सीधा पूछ रहे हैं कि - क्या वो मसूद अजहर के परिवार की मदद करना चाहते हैं? कुल मिलाकर इस वक्त जबरदस्त ढंग से सलमान अली ट्रोल हो रहे हैं।
कैमरों के सामने हमसे हाथ नहीं मिलाते: आगा
आपको बता दें कि आगा ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर सार्वजनिक रूप से हाथ न मिलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्होंने निजी तौर पर मुझसे हाथ मिलाया था... लेकिन जब वे कैमरों के सामने होते हैं, तो वे हमसे हाथ नहीं मिलाते।'
'भारत ने इस टूर्नामेंट में जो किया है वह बहुत निराशाजनक'
'मुझे यकीन है कि वह दिए गए निर्देशों का पालन कर रहे हैं, लेकिन अगर यह उन पर होता, तो वे मुझसे हाथ मिलाते। भारत ने इस टूर्नामेंट में जो किया है वह बहुत निराशाजनक है... वे हाथ न मिलाकर हमारा अनादर नहीं कर रहे हैं, वे क्रिकेट का अनादर कर रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications