Asia Cup 2025, IND VS PAK: 'तिलक से सिंदूर', ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची, झूठ बोलकर खुद की कराई बेइज्जती

Asia Cup 2025, IND VS PAK: आज बच्चे-बच्चे की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम है और वो है 'तिलक वर्मा' का। भारत के इस होनहार क्रिकेटर ने एशिया कप में पाकिस्तानियों की ऐसी बैंड बजाई, जिसे वो लंबे वक्त तक नहीं भूलेंगे। तिलक की तूफानी पारी में पाकिस्तान का गुरूर, बयानबाजी सब स्वाहा हो गई। भारत की इस शानदार जीत ने तीन दिन पहले ही देश में दशहरा मना लिया है। आपको बता दें कि भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया, जिसमें जीत के हीरो रहे 'तिलक वर्मा'।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 147 रन का टारगेट दिया था, हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, उसने 20 रनों पर अपने तीन स्टार खिलाड़ियों (अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल) को खो दिया था, हिंदुस्तान पर प्रेशर बना हुआ था लेकिन ये सभी दवाब उस वक्त टॉय-टॉय फिस्स हो गए जब 22 साल के तिलक ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों की पिटाई करनी शुरू की।

IND VS PAK

तिलक ने 3 चौके और 4 छक्के जड़े (IND VS PAK)

वर्मा ने पहले संजू सैमसन के साथ 57 रन की और फिर शिवम दुबे के साथ 60 रन की पार्टनरशिप कर भारत की जीत की पूरी तरह से निश्चित कर दी थी। 53 बॉल पर 69 रनों की ये धमाकेदार पारी में तिलक ने 3 चौके और 4 छक्के जड़े और मैदान का कोई कोना ऐसा नहीं था, जहां उन्होंने शॉट ना मारा हो।

पाकिस्तान से हार का सवाल ही नहीं उठता

इस मैच के बाद सोशल मीडिया से लेकर न्यूज मीडिया तक केवल तिलक वर्मा ही छाए हुए हैं। 'पहलगाम हमला' और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बने माहौल में पाकिस्तान से हार का सवाल ही नहीं उठता था। पीएम मोदी ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनने के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को मिर्ची लग गई।

' खेल के मैदान पर ऑपरेशनसिंदूर' (IND VS PAK)

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था कि 'खेल के मैदान पर #ऑपरेशनसिंदूर। नतीजा वही - भारत जीत गया! हमारे क्रिकेटरों को बधाई।' जिस पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ तिलमिला उठे और ऐसा झूठ बोला कि उनकी खुद की बेइज्जती हो गई और इस वक्त लोग उन्हीं का मजाक उड़ा रहे हैं।

ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची

आसिफ ने पीएम मोदी की 'एक्स पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'क्रिकेट की संस्कृति और भावना को नष्ट करके, मोदी अपनी राजनीति बचाने के लिए उपमहाद्वीप में शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर रहे हैं, इस तरह शांति और सम्मान बहाल नहीं होता।' उन्होंने भारत-पाकिस्तान के युद्ध के स्कोर को "6/0" बताते हुए कहा कि मोदी को भारत और दुनिया दोनों में अपमानित किया गया है।

'भारतीय वायुसेना के 7 जेट विमान गिराए थे'

बस यहीं वो फंस गए क्योंकि उनकी इस टिप्पणी के ठीक 72 घंटे पहले पीएम शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दावा किया था कि 'पाकिस्तानी सेना ने भारत के साथ 4 दिनों के युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के 7 जेट विमान गिराए थे। अब उनके अपने रक्षा मंत्री 6 जेट गिराने का दावा कर रहे हैं।'

'जब लोग झूठ बोलते हैं तो ऐसा ही होता है' (IND VS PAK)

सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों की काफी किरकिरी की है, लोगों ने लिखा है कि 'जब लोग झूठ बोलते हैं तो ऐसा ही होता है'। ये सब केवल बयानबाजी करते हैं लेकिन जनता अब इनके झांसे में नहीं आएगी। फिलहाल यूजर्स ख्वाजा आसिफ को ट्रोल कर रहे हैं। मालूम हो कि टीम इंडिया एशिया कप में पाक टीम से तीन बार भिड़ी और तीनों ही बार उसने पड़ोसी मुल्क को बुरी तरह से हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+