IND vs PAK: तिलक वर्मा का छक्के देख गौतम गंभीर का जोश हाई, जीत के बाद खुशी से झूम उठे कोच, वीडियो वायरल
IND vs PAK, Asia Cup 2025 Final: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने यादगार जीत हासिल की। यह जीत सिर्फ तिलक वर्मा की नाबाद पारी से नहीं, बल्कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के जबरदस्त जश्न से भी हमेशा याद की जाएगी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आखिरी ओवर में भारत ने जीता मैच (IND vs PAK, Asia Cup 2025 Final)
जब भारत को आखिरी ओवर में 10 रनों की दरकार थी, तब पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने गेंद हारिस रऊफ को सौंपी। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पहली दो गेंदों पर दो रन लेने के बाद रऊफ की गेंद पर एक शानदार पिक-अप शॉट खेला। जो 80 मीटर दूर जाकर सीधे छक्के के लिए बाउंड्री पार कर गया। तिलक का यह निर्णायक छक्का लगते ही कैमरे तुरंत भारतीय ड्रेसिंग रूम में बैठे मुख्य कोच गौतम गंभीर की ओर मुड़ गए।

गौतम गंभीर का वीडियो वायरल
गंभीर खुशी और भावनाओं से इतने भर गए थे कि उन्होंने अपनी सीट के सामने रखी बेंच को ज़ोर से पीटना शुरू कर दिया। गंभीर का यह रिएक्शन तुरंत क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। भारत ने 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहद ख़राब शुरुआत की थी। एक समय टीम का स्कोर 20/3 हो गया था, जब शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े बल्लेबाज़ सस्ते में आउट हो गए थे।
तिलक वर्मा ने दिखाया गजब का साहस
लेकिन हैदराबाद में जन्मे तिलक वर्मा ने गजब का साहस दिखाया और अंत तक टिके रहे। उन्होंने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन की मैच-विनिंग पारी खेली। आखिर में रिंकू सिंह ने विनिंग रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। इससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान (57) और फखर ज़मां की बदौलत 84 रनों की तेज़ शुरुआत की। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने ज़बरदस्त वापसी की।












Click it and Unblock the Notifications