जल्द देखने को मिलेगा सिराज और बुमराह का कॉन्बिनेशन! 'भैया' की रिकवरी पर कुछ ऐसा है युवा बॉलर का रिएक्शन
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) नेशनल क्रिकेट एकेडमी में नेट्स में बॉलिंग करने के दौरान 7 से 8 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो भी वीडियो के जरिए पोस्ट की है जहां वे बॉलिंग ड्रिल्स करते हुए देखे जा सकते हैं।
इस वीडियो पर भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिराज ने बुमराह की इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

साथ ही सिराज ने बुमराह को जल्द ही टीम इंडिया में देखने की उम्मीद भी की है। इस पोस्ट पर कैप्शन दिया है- 'कभी हार मत मानो'। सिराज आगे लिखते हैं- जसप्रीत बुमराह भैया आपसे जल्द ही मुलाकात होगी।
इसके साथ ही क्रिकेट फैंस वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के कॉन्बिनेशन का इंतजार करने लगे हैं। लेकिन अभी बुमराह की रिकवरी पर बीसीसीआई के नए चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को पूरी तरह हरी झंडी नहीं मिल पाई है।
फिलहाल बीसीसीआई ने बुमराह को कोई डॉमेस्टिक मैच भी नहीं खिलाया है। क्रिकेट में लिखित तौर पर एक नियम काम करता है; जब कोई खिलाड़ी लंबे समय के बाद चोटिल चोट से रिकवरी करके आता है, तो उसे डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी मैच फिटनेस साबित करने के लिए कुछ मुकाबले खेलने होते हैं।
हमने देखा है, हाल ही में समाप्त हुई दिलीप ट्रॉफी में बुमराह नहीं थे। इससे संकेत मिलता है कि वह अभी भी बीसीसीआई के द्वारा मैच फिट नहीं माने जा रहे हैं। आमतौर पर यह धारणा बनने लगी है आयरलैंड के दौरे पर जसप्रीत बुमराह का चयन हो सकता है; जिसके लिए कुछ दिनों में ही टीम की घोषणा हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- 'यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड कप में खिलाओ', सौरव गांगुली ने बताया क्यों इससे भारत को होगा फायदा
इसके बाद एशिया कप भी है और बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान जानकारी दी, कि श्रीलंका की उमस भरी कंडीशन में जसप्रीत बुमराह का बॉलिंग करना बिल्कुल अलग बात होगी। इसलिए नेट्स में 7-8 ओवर फेंकने से उनकी बॉलिंग फिटनेस को नहीं देखा जा सकता है, बल्कि और भी बहुत सारे फैक्टर काम करेंगे।
बुमराह सितंबर 2022 भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं और उन्होंने अपना अंतिम गेंदबाजी वीडियो 16 दिसंबर 2022 में पोस्ट किया था। उसके बाद से वे लगातार अपना रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। जब कंजरवेटिव ट्रीटमेंट काम नहीं आया तो उन्हें न्यूजीलैंड में सर्जरी के लिए जाना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications