प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले KL Rahul, हम पाकिस्तान से मैच का इंतजार करते हैं, विराट की फॉर्म पर कही ये बात

कल यानी 27 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में श्रीलंका का भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी, वहीं दूसरे मैच में भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।

दुबई, 26 अगस्त: कल यानी 27 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में श्रीलंका का भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी, वहीं दूसरे मैच में भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच से पहले भारत के उपकप्तान केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, "हम हमेशा भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत का इंतजार करते हैं क्योंकि हम एक-दूसरे के साथ कहीं और नहीं बल्कि इन बड़े टूर्नामेंटों में खेलते हैं। इसलिए, यह हमेशा एक रोमांचक समय होता है और पाकिस्तान जैसी टीम से मुकाबला करना हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती होती है।"

विराट की फॉर्म पर बोले

विराट की फॉर्म पर बोले

केएल राहुल ने कहा, "पिछले विश्व कप के बाद शुरू हुई भारतीय टीम के नए दृष्टिकोण को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है, कप्तान के शब्दों का पालन करते हुए हम इसे जारी रखने की उम्मीद कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हम सभी चाहते हैं कि विराट कोहली फॉर्म में वापस आएं, हमें इसकी चिंता नहीं है। उनकी मानसिकता हमेशा एक जैसी रहती है, भारत के लिए मैच जीतने के लिए और उन्होंने कई सालों तक ऐसा किया है।" केएल राहुल ने कहा, "शाहीन अफरीदी एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। यह हमारे लिए अच्छा अनुभव होता अगर वह खेल रहे होते, लेकिन दुर्भाग्य से वह चोटिल हो गए और बाहर हो गए।"

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
  • पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।
  • पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+