Asia Cup में भारतीय टीम की फजीहत ने फैंस को दिलाई DHONI की याद, इमोशनल होकर लिखा- मिस यू माही

एशिया कप के फाइनल में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम लगभग इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

नई दिल्ली, 6 सितंबर। एशिया कप के फाइनल में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम लगभग इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद भारत के लिए अब एशिया कप में फाइनल में पहुंचने का सफर नामुमकिन सा हो गया है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ अंतिम ओवर में कुछ घटनाएं ऐसी घटी जिसने फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी।

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी को याद कर रहे फैंस

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार महेंद्र सिंह धोनी को याद करते हुए ट्वीट कर रहे हैं। वहीं मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 174 रन बनाकर मैच जीत लिया। श्रीलंकाई बल्लेबाज शुरू से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी नजर आए। सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 19वें ओवर में रन बचाने में नाकाम रहे।

ऋषभ पंत की जगह धोनी होते तो बात कुछ और होती

अंतिम ओवर में एक पल ऐसा आया जब सबको धोनी की याद आ गई। दरअसल, एशिया कप के ही एक मुकाबले में बांग्लादेश को दो गेंदों में दो रन चाहिए था और अंतिम गेंद पर धोनी ने रन आउट कर भारत को जीत दिला दी थी। ऐसा ही कुछ करने का मौका आज ऋषभ पंत के पास था लेकिन वो गेंद को विकेट पर मारने से चूक गए और श्रीलंका दो रन लेकर मैच को अपने नाम कर लिया।

गेंदबाजों का रहा औसत दर्जे का प्रदर्शन

लक्ष्य बचाने में भारतीय गेंदबाज एक बार फिर नाकाम रहे। श्रीलंका को एशिया कप की सबसे हल्की टीमों में गिना जा रहा था। आकाश चोपड़ा जैसे कई दिग्गजों का मानना था कि यह टीम सुपरफोर के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाएगी। लेकिन श्रीलंका ने न सिर्फ सुपरफोर में क्वालिफाई किया बल्कि भारत और अफगानिस्तान जैसे दो अच्छी टीमों के खिलाफ जीत भी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+