Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL की बात अलग है, एशिया कप में मुझे श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर को मजबूत करना है- भानुका राजपक्षे

शारजाह, 4 सितंबर: अफगानिस्तान से पहले मैच में मिले हार के झटके से उभरने के बाद श्रीलंका ने एशिया कप में लगाातर दो मैच जीतने के बाद अच्छी वापसी की है। उन्होंने सुपर चार में अफगानों से ग्रुप स्टेज की उस हार का बदला भी ले लिया है। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने एक भूमिका अदा की और 14 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेल दी। (फोटो सौजन्य- Sri Lanka Cricket Twitter)

Asia Cup 2022: Bhanuka Rajapaksa reveals why his batting position changed unlike IPL

मैच के उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में टी20 क्रिकेट में विभिन्न टीमों के लिए उनकी भूमिका फिक्स नहीं रही है। शनिवार, 3 सितंबर को राजपक्षे ने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 14 गेंदों में 31 रन बनाए। इस पारी के दम पर श्रीलंका ने एशिया कप 2022 के सुपर फोर मैच में अफगानिस्तान को चार विकेट से हरा दिया।

राजपक्षे तब बल्लेबाजी करने आए जब श्रीलंका को 35 गेंदों पर 57 रन की जरूरत थी और छह विकेट हाथ में थे। वहां से, उन्होंने दनुष्का गुणथिलाका के साथ 32 रन की आसान साझेदारी की। दुष्मंथा ने भी 20 गेंदों पर 33 रनों का योगदान दिया।

राजपक्षे ने कहा कि एक हफ्ते पहले ग्रुप बी के मुकाबले में अफगानिस्तान टीम के खिलाफ 105 रन पर आउट होने के बाद श्रीलंका वापसी करना चाहता था।

उन्होंने कहा, "जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उससे विकेट काफी अच्छा लग रहा था, जब स्पिनर खेल में आए तो हमें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत थी। आईपीएल में, मैं तीन पर बल्लेबाजी कर सकता हूं, लेकिन मध्य क्रम को मजबूत करने के लिए मुझे पांच पर रखा गया। यह एक अस्थायी भूमिका है, लेकिन मुझे यह पसंद है। हमारे लिए 105 रन पर आउट होना बहुत शर्मनाक था, इसलिए हम देश को दिखाना चाहते थे कि हम उतने खराब नहीं है।"

जब राजपक्षे नवीन-उल-हक की गेंद पर आउट हुए तो श्रीलंका को जीत के लिए केवल दो रन चाहिए थे और नौ गेंद शेष थीं।

राजपक्षे और गुणथिलाका के अलावा सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस और पथुम निस्संका ने भी अच्छी पारी खेली। निसानका और कुसल ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 62 रन की साझेदारी की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+