Ashes 2023: मोइन अली का ये ऑलराउंड रिकॉर्ड बेन स्टोक्स भी हासिल नहीं कर सके, चौथे टेस्ट में दर्ज की उपलब्धि
ENG vs AUS 2023: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोइन अली ने एशेज टेस्ट मैच के चौथे मुकाबले के दौरान बतौर ऑलराउंडर बड़ी शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज अली ने 3000 रन और 200 टेस्ट विकेट लेने का डबल कारनामा हासिल किया है।
अली के नाम पहले से ही 201 विकेट थे और अब वे 3000 के स्कोर को भी पार कर चुके हैं। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में मोईन अली ने आस्ट्रेलिया की पहली पारी में 65 रन देकर एक विकेट हासिल किया और उन्हें अंग्रेजों की बल्लेबाजी के दौरान नंबर 3 पर बैटिंग के लिए उतारा गया।

बैटिंग के दौरान मोइन दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक 44 गेंदों पर 31 रनों की आक्रामक पारी खेल रहे थे। मोईन अली से पहले स्टुअर्ट ब्रॉड, इयान बॉथम, एंड्रयू फ्लिंटॉफ जैसे खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए ऐसा कर चुके हैं। आपको हैरानी होगी कि बेन स्टोक्स जैसा आधुनिक महान ऑलराउंडर अभी इस रिकॉर्ड को हासिल नहीं कर पाया है।
स्टोक्स के पास रन तो काफी है लेकिन विकेटों की संख्या 197 है। बल्लेबाजी में स्टोक्स पहले ही 6000 से ज्यादा टेस्ट रन बना चुके हैं। वे फिलहाल काफी कम गेंदबाजी करते हैं। मोईन अली ऐसे चौथे सबसे तेज ऑल राउंडर बने हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में यह डबल पूरा किया है। ये मोईन अली का 67 वां टेस्ट मैच था।
इससे पहले शाकिब अल हसन 54 टेस्ट मैचों में से कर चुके हैं। इयान बॉथम ने 55 टेस्ट मैच में ये विकेट लिए थे। इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर क्रिस क्रेयंस ने 58 टेस्ट मैच में ऐसा किया था। इसके अलावा वेस्टइंडीज के सर गारफील्ड सोबर्स, साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस, इंग्लैंड के भारत के कपिल देव और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली भी यह कारनामा कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- 'वही जोश, स्पीड और स्पैल...', दिनेश कार्तिक ने बयां की स्टुअर्ट ब्रॉड के 600 विकेटों की खासियत
दिलचस्प बात यह है कि मोइन अली अपने संन्यास से वापस आए हैं और उन्होंने एशेज सीरीज में वापसी की है। इस सीरीज का चौथा टेस्ट मैच जारी है जहां ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 317 रन बनाए हैं। इसके जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए थे। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications