Ashes 2023: चौथे टेस्ट के चार बल्लेबाज, जिन पर होगा अपनी टीम को मैच जिताने का दारोमदार

England vs Australia 4th Test: एशेज सीरीज (Ashes) 2023 में चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-1 से आगे है और इंग्लैंड की टीम के लिए यह करो या मरो का एक मुकाबला है।

इंग्लैंड ने पिछले टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद सीरीज में अपनी वापसी की है लेकिन बहुत सारा काम किया जाना बाकी है। आइए देखते हैं इस मैच में कौन से चार बल्लेबाज अपना सबसे ज्यादा प्रभाव डाल सकते हैं।

Ashes 2023: Four top batter for 4th test

ट्रेविस हेड- ऑस्ट्रेलिया का यह आक्रामक खिलाड़ी बड़े-बड़े स्कोर करने के साथ-साथ उतना ही तेज स्ट्राइक रेट रखता है। अपने 40 टेस्ट मैचों में 46.8 के औसत के साथ बल्लेबाजी करने वाले हेड बहुत शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने पिछले कुछ मैचों में लगातार रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड ठीक-ठाक है। मौजूद फॉर्म के आधार पर वह बहुत खतरनाक खिलाड़ी हैं।

स्टीव स्मिथ- टेस्ट क्रिकेट का बेजोड़ बल्लेबाज 100 टेस्ट मैच पूरे कर चुका है, जिसमें 59 के औसत से बल्लेबाजी की है और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में भी उनका औसत 56 का है। चौथे टेस्ट के लिए स्टीव की सबसे बड़ी खासियत ओल्ड ट्रेफर्ड में उनका खतरनाक रिकॉर्ड है। स्टीव ने यहां 4 पारियों में 100.25 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 401 रन बनाए हैं।

हैरी ब्रूक- ये बहुत शानदार खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट मैच को देखने का नजरिया भी बदला है और उन्होंने टेस्ट मैचों में 4 शतक और 5 अर्धशतक के साथ एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले टेस्ट मैच में भी अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की थी।

इसे भी पढ़ें- Ashes 2023: चौथे टेस्ट का रुख तय कर सकते हैं ये तीन खिलाड़ी, गेंद और बल्ले दोनों से डालेंगे मैच पर असर

जो रूट- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ओल्ड ट्रैफर्ड में 60 से ज्यादा का बल्लेबाजी औसत रखते हैं। रूट मौजूदा समय में भी अच्छी फॉर्म में है। उन्होंने 133 टेस्ट मैच खेलते हुए 50.16 का शानदार औसत निकाला है। ओल्ड ट्रैफर्ड में नौ मैचों की 16 पारियों में करीब 61 की औसत से 790 रन बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+