Ashes 2023: 295 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई पारी, पहली पारी के आधार पर मिली 12 रनों की बढ़त

Ashes 2023 5th Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज सीरीज का पांचवा टेस्ट मैच काफी रोमांचक तरीके से आगे बढ़ रहा है, जहां दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी 295 रनों पर समाप्त हो गई।

इसके साथ ही कंगारुओं ने अंग्रेजों के पहली पारी में बनाए रनों के आधार पर 12 रनों की बढ़त ली है। इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बैटिंग के दौरान 283 रन बनाए थे।

 Ashes 2023 5th Test

इंग्लैंड की ओर से बॉलिंग में जेम्स एंडरसन के हाथ फिर से विफलता लगी, लेकिन बाकी गेंदबाजों ने सराहनीय काम किया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 20 ओवर में 49 रन देकर दो विकेट लिए और वे इस गेंदबाजी के साथ एशेज में 150 विकेट लेने वाले पहले अंग्रेज बॉलर भी बन गए हैं।

ब्रॉड के वरिष्ठ साथी जेम्स एंडरसन 26 ओवर में 67 रन देकर सिर्फ एक ही विकेट लेने में कामयाब रहे। मार्क वुड को दो विकेट मिले और क्रिस वोक्स ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। जो रूट एक सरप्राइज पैकेज हुए, जिन्होंने 7 ओवर में 20 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया।

हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई पारी में कप्तान पैट कमिंस ने अंग्रेजों को फिर से परेशान किया, जिन्होंने 86 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। उनका साथ टॉड मर्फी ने बखूबी निभाया और 39 गेंदों पर 34 रनों का कैमियो खेला। अगर ये दोनों पारी ना होती, तो कंगारूओं की टीम 250 रनों से नीचे ही सिमटती दिख रही थी।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी करने को तैयार, लॉस एंजिल्स 2028 में हो सकता है शामिल

इससे पहले स्टीव स्मिथ ने मिडिल ऑर्डर में 71 रनों की शानदार पारी खेली। ओपनर उस्मान ख्वाजा ने 157 गेंदों में 47 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत यह है कि वे पहले से ही 'अर्न' रिटेन कर चुकी है। कंगारू के पास 2-1 से बढ़त है। जबकि बेन स्टॉक्स एंड कंपनी इस मुकाबले को जीतकर किसी तरह से सीरीज को 2-2 से बराबर करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+