क्रिकेट 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी करने को तैयार, लॉस एंजिल्स 2028 में हो सकता है शामिल
क्रिकेट ओलंपिक में 128 साल के लंबे समय के बाद फिर से वापस आने के बहुत करीब आ रहा है। लॉस एंजिल्स के 2028 ओलंपिक खेलों में इसके शामिल होने की अब "बहुत संभावना" है।
सूत्रों के अनुसार गार्जियन ने बताया है कि पुरुषों और महिला दोनों तरह की टीमों की भागेदारी टी20 फॉर्मेट में हो सकती है। ये ऐसा फॉर्मेट है, जहां पिछले साल कॉमनवेल्थ हुए और अब इस साल एशियन गेम्स भी हो रहे हैं।

ओलंपिक में पांच टीमों की प्रतियोगिता होने की संभावना है, जिसका क्वालिफिकेशन आईसीसी की विश्व रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। 1900 के पेरिस ओलंपिक खेलों में हुए एक गोल्ड मेडल मैच के बाद से ऐसा पहली बार होगा, जब क्रिकेट ओलंपिक में जगह बनाएगा। तब यह खेल 'द ग्रेट ब्रिटेन' और फ्रांस के बीच खेला गया था, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था।
इससे आईसीसी के लंबे समय से चले आ रहे लक्ष्य की पूर्ति भी होगी। क्रिकेट के अलावा बेस्बॉल/सॉफ्टबॉल, फ़्लैग फुटबॉल, लैक्रॉस, ब्रेक डांसिंग, कराटे, किक बॉक्सिंग, स्क्वॉश और मोटरस्पोर्ट भी LA 2028 में जगह बनाने के अन्य संभावित स्पोर्ट्स हैं।
क्रिकेट के आने से इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी को भी बड़े फाइनेंशियल लाभ मिल सकते हैं। वर्तमान में भारत में ओलंपिक प्रसारण अधिकार करीब 165 करोड़ रुपए के हैं, जो क्रिकेट के आने से बढ़कर 1585 करोड़ हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs WI: भारत वेस्टइंडीज के सामने सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने को तैयार, ऐसी हो सकती है संभावित 11
टी20 फॉर्मेट काफी छोटा भी है और इसकी बढ़ती लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। इन सब कारणों के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2028 के लॉस एंजिल्स और उसके आगे के खेलों में इसके शामिल होने के चांस बहुत ज्यादा बताए हैं।
हालांकि उससे पहले यह जरूर देखा जाएगा कि अगले साल यानी 2024 में होने जा रहा टी20 वर्ल्ड कप कितना सफल क्रिकेट टूर्नामेंट साबित होता है। अगर क्रिकेट में ओलंपिक में सफल होता है तो यूएस जैसे बड़े देशों में इसके विकास के काफी चांस बन जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications