अर्जुन तेंदुलकर ने जड़ा रणजी डेब्यू में धुआंधार शतक, कर ली पिता सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी
डेब्यू मैच में खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर बेहतरीन बैटिंग करते हुए शतक जड़ा, सचिन ने भी अपने रणजी डेब्यू में शतक जमाया था।

Arjun Tendulkar Ranji debut century: रणजी ट्रॉफी के इस सीजन का आज दूसरा दिन है। कुल 19 मुकाबले इस दौरान खेले जा रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी गोवा की तरफ से अपना रणजी डेब्यू खेल रहे हैं। अर्जुन ने पहले ही मैच में प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए शतक जमा दिया। राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए तेंदुलकर ने अपना शतक जड़ा। उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने भी अपने रणजी डेब्यू में शतज जड़ा था।
अर्जुन ने खेली धुआंधार पारी
राजस्थान के खिलाफ मैच के पहले दिन तेंदुलकर 4 रन बनाकर नाबाद थे। इसके बाद दूसरे दिन आते ही उन्होंने कमजोर गेंदों पर कड़े प्रहार किये और जल्दी ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। अर्धशतक पूरा करने के बाद वह धैर्य से खेलते रहे और धाकड़ बैटिंग की। 178 गेंद में वह अपना शतक पूरा करने में सफल रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के आए। उनके साथ प्रभुदेसाई शतक जड़कर खेल रहे थे।
सचिन तेंदुलकर ने भी ऐसा किया था
अर्जुन तेंदुलकर की तरह उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने भी कुछ ऐसा ही किया था। उन्होंने भी अपने रणजी डेब्यू में शतकीय पारी खेली थी। सचिन तेंदुलकर ने अपने रणजी डेब्यू में साल 1988 में गुजरात के खिलाफ शतक जड़ा था। हालांकि वह मुंबई की तरफ से खेल रहे थे और अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के लिए खेलते हुए राजस्थान के विरुद्ध शतकीय पारी खेली है। अर्जुन तेंदुलकर के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।
मुंबई छोड़कर गोवा आए थे अर्जुन
मुंबई की टीम में ज्यादा खिलाड़ी होने के कारण अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद उन्होंने मुंबई को छोड़ गोवा से खेलने का निर्णय लिया। गोवा के लिए वह विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेलते हुए दिखाई दिए थे। आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस में हैं लेकिन अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है।












Click it and Unblock the Notifications