Ravindra Jadeja ने की सबकी बोलती बंद, फोटो शेयर कर बताया कैसा है CSK के साथ रिश्ता

रविन्द्र जडेजा और चेन्नई के बीच रिश्तों को लेकर खबरें आती रही हैं लेकिन अंदरखाने सच्चाई कुछ और ही थी। जडेजा की फोटो से यह साफ़ हो गया है।

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja and CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और रविन्द्र जडेजा के बीच रिश्ते खराब होने की खबरें आती रही हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर कभी कुछ सामने नहीं आया। जडेजा को अगले आईपीएल के लिए चेन्नई ने रिटेन भी किया है। इन सबके बीच अब एक खबर ऐसी आई है, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स को खुश होने का मौका मिलेगा। टीम और जडेजा के बीच सब कुछ अच्छा चल रहा है और किसी भी तरह की खटास नहीं है। यह बात जडेजा के इन्स्टाग्राम पर पोस्ट एक फोटो से सामने आई। इसमें उन्होंने दक्षिण भारतीय ड्रेस पहनकर फोटो पोस्ट किया है। (Photo: Ravindra Jadeja Twitter)

विज्ञापन शूट के लिए जडेजा ने पहनी साउथ इंडियन ड्रेस
आईपीएल नीलामी का समय काफी करीब आ गया है और जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं। नीलामी से पहले उन्होंने टीम के लिए विज्ञापन शूट में भाग लिया। इसमें उन्होंने सफेद रंग की शर्ट और इसी रंग की धोती पहनी है। जडेजा ने यह परिधान दक्षिण भारतीय स्टाइल में ही पहना है। इसके अलावा उन्होंने अपनी फोटो के कैप्शन में लिखा है 'टेस्ट ऑफ़ साउथ।'

फैन्स को पसंद आई फोटो
जडेजा के दक्षिण भारतीय परिधान की फोटो फैन्स को भी काफी पसंद आई है। फैन्स ख़ुशी के मारे उनके कमेन्ट सेक्शन में जाकर इसे शानदार बता रहे हैं। इससे पहले फैन्स को यही चिंता थी कि टीम और खिलाड़ी के बीच कोई अनबन नहीं हो और सब कुछ ठीक चले। खबरों के अनुसार जडेजा को टीम में रखने का सुझाव चेन्नई मैनेजमेंट को महेंद्र सिंह धोनी से मिला। अब इस फोटो से पता चलता है कि चेन्नई सुपर किंग्स और जडेजा के बीच सब कुछ अच्छा चल रहा है।

चोट के कारण बाहर हैं जडेजा
भारतीय टीम बांग्लादेश में इस समय टेस्ट सीरीज खेल रही है। जडेजा को टीम में शामिल किया गया था लेकिन चोट के कारण बाहर करना पड़ा। जडेजा का खेलना फिटनेस पर निर्भर था और पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण उनको टीम से बाहर किया गया। इससे पहले वह अपनी पत्नी के चुनाव प्रचार में भी दिखे थे। उनकी पत्नी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर सीट से जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+