अर्जेंटीना के 36 वर्षीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, डबल हैट्रिक लेकर की मलिंगा के खास क्लब में एंट्री

अर्जेंटीना अपनी फुटबॉल टीम और लियोनेल मेसी की वजह से जाना जाता है लेकिन एक खिलाड़ी ने क्रिकेट में धमाका कर दिया है। टी20 क्रिकेट में डबल हैट्रिक के मामले में इस खिलाड़ी ने लसिथ मलिंगा की बराबरी कर डाली है। 36 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने यह कारनामा किया है।

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल अमेरिका क्वालीफायर के मैच में केमैन आयलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में हरनैन फेनेल ने हैट्रिक ली। मेंस क्रिकेट के इतिहास में वह डबल हैट्रिक लेने वाले महज छठे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले पांच गेंदबाजों ने यह रिकॉर्ड बनाया था।

Hernan Fennell

इस उपलब्धि ने उन्हें उन क्रिकेटरों के विशेष ग्रुप में शामिल कर दिया है, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में दो बार हैट्रिक ली हैं। श्रीलंका के पूर्व धांसू तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी इस खास सूची में शामिल हैं। फेनेल ने लगातार चार गेंदों में चार प्लेयर्स को पवेलियन की राह दिखा दी।

उन्होंने ट्रॉय टेलर, एलिस्टेयर इफिल, रोनाल्ड ईबैंक्स और एलेसेंड्रो मॉरिस को आउट किया। अपने घातक स्पेल में उन्होंने 14 रन देकर 5 बल्लेबाजों को वापस भेज दिया और इतिहास रच दिया। मलिंगा और फेनेल के अलावा भी कई अन्य गेंदबाजों ने टी20 में दो बार हैट्रिक ली है।

टी20 इंटरनेशनल में डबल हैट्रिक वाले गेंदबाज

  • वसीम अब्बास (माल्टा)
  • पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
  • हरनैन फेनेल (अर्जेंटीना)
  • लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)
  • मार्क पावलोविक (सर्बिया)
  • टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+