कौन हैं अविनाश अग्रवाल? जो Samay Raina के शो India's Got Latent 2 में रातोंरात बने इंटरनेट स्टार

Who is Avinash Agarwal: मशहूर कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) का सबसे फेमस कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) अपने दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी कर चुका है। लगभग एक साल के लंबे इंतजार के बाद 20 जून 2026 को इस शो का पहला एपिसोड रिलीज किया गया।

शो के पहले ही एपिसोड ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। रातो रात इंटरनेट सेंसेशन बने हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मजेदार मिमिक्री करने वाले अविनाश अग्रवाल।

who-is-avinash-agarwal-stand-up-comedian

शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' (Alpha) का प्रमोशन करने पहुंची थीं। इन बड़े सितारों की मौजूदगी के बीच अविनाश अग्रवाल ने 'देसी ट्रंप' बनकर ऐसा समां बांधा कि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो गया।

Donald Trump mimicry Avinash Agarwal: जब मंच पर पहुंचे 'देसी डोनाल्ड ट्रंप'

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पहले एपिसोड में कई चर्चित चेहरे मौजूद थे, लेकिन अविनाश अग्रवाल अपने प्रदर्शन के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। जैसे ही उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के गेटअप में मंच पर एंट्री ली, दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने ट्रंप की शैली में बातचीत शुरू की और कई मजेदार टिप्पणियां कीं। उन्होंने होस्ट समय रैना पर चुटीले अंदाज में तंज कसे और आलिया भट्ट के साथ भी हल्के-फुल्के मजाक किए। उनकी कॉमिक टाइमिंग और आत्मविश्वास ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

Who is Avinash Agarwal Stand Up Comedian: कौन हैं अविनाश अग्रवाल? कैसे रातोंरात बने स्टार

भले ही 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के मंच ने अविनाश को एक झटके में सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया हो, लेकिन वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कोई नया चेहरा नहीं हैं। अविनाश पिछले कई सालों से थिएटर, परफॉर्मिंग आर्ट्स और स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में बेहद सक्रिय हैं।

अविनाश सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं, बल्कि एक मंझे हुए लेखक (Writer), वॉइस ओवर आर्टिस्ट और इवेंट होस्ट भी हैं। मशहूर टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म 'बुकमाईशो' (BookMyShow) के अनुसार, अविनाश अब तक देश भर में 200 से अधिक लाइव शोज लिख चुके हैं और उनमें परफॉर्म भी कर चुके हैं।

इस शो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार सर्च कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 94,000 फॉलोअर्स हैं, जहां वह खुद को बड़े मजाकिया लहजे में 'इंडियन ट्रंप' (Indian Trump) लिखते हैं।

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ भी रहा है पुराना नाता

Aaj Tak की रिपोर्ट के मुताबिक- अविनाश अग्रवाल का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार और मजबूत रहा है। उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित कॉमेडी क्लबों में परफॉर्म करने के अलावा मनीषा कोइराला, अभय देओल, अनुराग कश्यप और कॉमेडी किंग जॉनी लीवर जैसी दिग्गज फिल्मी हस्तियों के कॉर्पोरेट और लाइव इवेंट्स को होस्ट किया है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ भी काम किया है। उन्होंने इन बड़े सितारों के लिए अलग-अलग ब्रांड्स और विज्ञापनों की स्क्रिप्ट लिखने के साथ-साथ बतौर परफॉर्मर भी स्क्रीन स्पेस साझा किया है।

Pranit More Biryani Row में नई एंट्री! प्रणीत पर कुणाल कामरा का तंज, बोले- 'कॉमेडियंस को भीड़ के पीछे मत छिपो
Pranit More Biryani Row में नई एंट्री! प्रणीत पर कुणाल कामरा का तंज, बोले- 'कॉमेडियंस को भीड़ के पीछे मत छिपो

दुनिया के टॉप 30 स्पीकर्स में कमा चुके हैं नाम

अविनाश की काबिलियत केवल कॉमेडी और मिमिक्री तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का गौरव बढ़ा चुके हैं। अमेरिका में आयोजित होने वाली दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता 'टोस्टमास्टर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ पब्लिक स्पीकिंग' में अविनाश ने अपना जलवा दिखाया था। इस ग्लोबल मुकाबले में अविनाश ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के दम पर दुनिया के टॉप 30 स्पीकर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

शो के बाद से अविनाश अग्रवाल के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर उनके क्लिप्स को हजारों लोग देख और साझा कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनकी मिमिक्री की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने पूरे एपिसोड को और भी एंटरटेंमेंट बना दिया। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें शो का सरप्राइज पैकेज बताया।

फिर चर्चा में आया 'इंडियाज गॉट लेटेंट'

'इंडियाज गॉट लेटेंट' अपने अनोखे फॉर्मेट और नए कलाकारों को मंच देने के लिए जाना जाता है। दूसरे सीजन के पहले एपिसोड ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि शो नए टैलेंट को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की क्षमता रखता है। अविनाश अग्रवाल इसका ताजा उदाहरण बनकर सामने आए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की मिमिक्री के जरिए उन्होंने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपनी अलग पहचान बना ली है। फिलहाल, 'देसी डोनाल्ड ट्रंप' के नाम से चर्चित अविनाश अग्रवाल इंटरनेट पर छाए हुए हैं और उनके अगले प्रदर्शन का इंतजार किया जा रहा है।

₹370 बिरयानी विवाद के बीच समय रैना का वीडियो वायरल, आलिया भट्ट के सामने एक ही डायलॉग ने बंद कर दी बोलती
₹370 बिरयानी विवाद के बीच समय रैना का वीडियो वायरल, आलिया भट्ट के सामने एक ही डायलॉग ने बंद कर दी बोलती
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+