अनुष्का ने शेयर की विराट संग सेल्फी लेकिन कोहली का खोल दिया बड़ा राज

मुंबई, 11 जनवरी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिकेट और बॉलीवुड के हॉट कपल्स में एक हैं, दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में पुरोधा हैं तो वहीं दोनों अपनी फिटनेस को भी लेकर काफी सजग रहते हैं। हाल ही में अनुष्का अपने पति संग साउथ अफ्रीका पहुंची तो वहां से उन्होंने एक मजेदार सेल्फी शेयर करने के साथ कोहली से जुड़ी एक अहम बात का भी खुलासा उन्होंने कर दिया, जिसकी वजह से वो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

"9.30 बजे कौन बिस्तर पर जाता है?",

उन्होंने अपनी और कोहली की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि "9.30 बजे कौन बिस्तर पर जाता है?", जिसके बाद विरुष्का को लेकर काफी बातें सोशल मीडिया पर होने लग गईं। आपको बता दें कि कोहली क्रिकेटर के साथ-साथ फिटनेस आईकॉन भी हैं।

कोहली को एक अरसा हो गया है पराठा खाए

कोहली को एक अरसा हो गया है पराठा खाए

नियमित दिनचर्या और अनुशासित जीवन ने ही कोहली के शानदार क्रिकेटर बनाया है। पंजाबी पृष्ठभूमि होने के बावजूद कोहली को एक अरसा हो गया है पराठा या तली-भूनी चीजें खाए, उनके उठने-जगने का एक बड़ा नियम है, अब अनुष्का ने कोहली के सोने का टाइम बताकर उनका एक बड़ा राज लोगों को बता दिया है। फिलहाल उनकी पोस्ट पर फैंस ने काफी फनी ट्वीट भी किए हैं, जो कि इस वक्त वायरल भी हो रहे हैं।

बेटी वामिका एक बरस की हो गई

बेटी वामिका एक बरस की हो गई

शेयर की गई तस्वीर में अभिनेत्री काले रंग की हुडी पहने हुए हंसते हुए नजर आ रही हैं, जबकि विराट जर्सी जैकेट पहने दिख रहे हैं। हर बार की तरह ये कपल काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आपको बता दें कि आज अनुष्का और विराट की बेटी वामिका एक बरस की हो गई है और आज ही से केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और अंतिम टेस्ट शुरू होने जा रहा है, जिसकी वजह से ही कोहली इस वक्त साउथ अफ्रीका में हैं।

'बुलबुल' और 'पाताल लोक'

'बुलबुल' और 'पाताल लोक'

तो वहीं अनुष्का साल 2018 के बाद से ही ब्रेक पर हैं। उनका लास्ट रिलीज फिल्म ज़ीरो थी , जो कि बहुत बड़ी फ्लॉप फिल्म थी। हालांकि इस बीच वो अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट का काम संभाल रही थी , जिसने 'बुलबुल' और 'पाताल लोक' जैसे सफल प्रोजेक्ट पर काम किया है।

 'चकदा एक्सप्रेस'

'चकदा एक्सप्रेस'

तो वहीं हाल ही अनुष्का ने अपनी वापसी की घोषणा की हैं, वो पूर्व क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।। जिसका नाम है 'चकदा एक्सप्रेस' , जिसका टीजर हाल ही में काफी सुर्खियों में रहा था। टीजर को काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट की ब्रांड अम्बैसडर

आपको बता दें कि झूलन गोस्वामी 2008 से 2011 तक देश के महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन रह चुकी हैं, वो मौजूदा दौर में लीजेंड्स लीग क्रिकेट की ब्रांड अम्बैसडर हैं।

अनुष्का ने शेयर की विराट संग सेल्फी लेकिन कोहली का...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+