झूलन गोस्वामी के किरदार में उतरने के लिए नेट सेशन में पहुंचीं अनुष्का शर्मा, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, 25 फरवरी: कई महीनों के इंतजार के बाद फैंस को अनुष्का शर्मा बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। वे अपनी अगली फिल्म चकदा एक्सप्रेस की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। शुक्रवार को अनुष्का ने फिल्म की तैयारियों के लिए नेट सेशन की कुछ झलकियां पेश की। इस फिल्म में अनुष्का भारत की अनुभवी तेज गेंदबाजी झूलन गोस्वामी का रोल प्ले कर रही हैं।

Anushka Sharma reached the net session to play Jhulan Goswami, share pictures

अनुष्का ने इस साल की शुरुआत में इस फिल्म की घोषणा की थी। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनुष्का ने प्रैक्टिस सेशन की जो झलकियां पेश की है वहां पर उनको गेंदबाजी की तैयारी करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने सनग्लास पहने हुए अपने हाथों में गेंद को लिया हुआ है और उनका निशाना पूरी तरह स्टंप गिल्लियों को उड़ाने का है।

यह भी पढें- जुड़वा भाईयों ने एक ही पारी में शतक बनाकर रचा इतिहास, एक भाई KKR के लिए खेलेगा

अनुष्का शर्मा क्रिकेट के मैदान पर भी दिखाई दी हैं क्योंकि वह इस रोल को करने के लिए पूरी तरह किरदार में उतरने की कोशिश कर रही हैं। अनुष्का की इस फोटो पर झूलन गोस्वामी ने भी रिएक्शन दिया है और लिखा है- वेरी नाइस।

इससे पहले अनुष्का ने एक स्टेटमेंट दिया था जिसमें उन्होंने कहा था यह वास्तव में एक बहुत स्पेशल फिल्म है क्योंकि यह जबरदस्त बलिदान की कहानी है। चकदा एक्सप्रेस पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी की कहानी है और यह महिला क्रिकेट की दुनिया में एक आंख खोल देने वाली फिल्म भी साबित हो सकती है। जिस समय झूलन गोस्वामी ने एक क्रिकेटर बनने का फैसला किया और वैश्विक मंच पर अपने देश को गर्वित किया वह समय एक महिला के लिए क्रिकेटर बनने के लिए मुश्किल था।

यह फिल्म झूलन गोस्वामी की जिंदगी की कई परतों को खोलती है और उनकी जीवन यात्रा को दिखाती है। चकदा एक्सप्रेस 2018 के बाद अनुष्का शर्मा की दूसरी फिल्म होगी। उनके अंतिम फिल्म जीरो थी जिसमें वे शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ थीं। उसके बाद से अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ समय बिता रही है। अनुष्का और विराट कोहली ने अपनी बेटी को भी जन्म दिया है जिसका नाम वामिका है। चकदा एक्सप्रेस रोहित रॉय के द्वारा डायरेक्ट की गई है और यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+