'नये प्लान के साथ फिर वापस लौटेगा भारत में घरेलू क्रिकेट', रणजी ट्रॉफी में कोरोना विस्फोट पर बोले गांगुली

Sourav Ganguly
Photo Credit: Twitter/SG

नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से एक बार फिर से चीजें ऐसी स्थिति में आ गई हैं, जहां पर सबकुछ रुकता नजर आ रहा है। भारत में भी इस वायरस के चलते हर दिन संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है और यह तीसरी लहर की दस्तक देता नजर आ रहा है। इसका असर घरेलू क्रिकेट पर भी पड़ रहा है और अब तक कई सारे टूर्नामेंट को इस वायरस की वजह से अनिश्चितकाल के लिये स्थगित करना पड़ा है। साल 2020 में जब कोरोना वायरस ने दस्तक दी तो साल का अंत होने तक भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो गई थी लेकिन घरेलू क्रिकेट को वापसी के लिये लगभग डेढ़ साल का इंतजार करना पड़ा।

इस दौरान सिर्फ सीमित ओवर्स प्रारूप के टूर्नामेंट का ही आयोजन हो सका जबकि रेड बॉल क्रिकेट का सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट पिछले 2 साल से आयोजित नहीं हो सका है। बीसीसीआई ने 2021-22 के घरेलू कैलेंडर को जारी करते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी को आयोजित कराने का फैसला किया था जिसका आगाज 13 जनवरी से होना था, हालांकि ओमिक्रॉन वायरस की चपेट में कई टीमों के खिलाड़ियों के आ जाने के बाद बीसीसीआई को इस टूर्नामेंट को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है।

और पढ़ें: Ashes 2021-22: सिडनी टेस्ट में 3 साल बाद लौटे उस्मान ख्वाजा, शतक ठोंक लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

इस बीच बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने घरेलू क्रिकेटर्स और फैन्स को भरोसा दिलाया है कि रणजी ट्रॉफी 2022 की वापसी जरूर होगी क्योंकि बोर्ड इस घरेलू टूर्नामेंट की वापसी के लिये हर संभव प्रयास करेगा। सौरव गांगुली का मानना है कि फिलहाल तेजी से बढ़ रहे वायरस को रोकना जरूरी है और जैसे ही चीजें कंट्रोल में आ जाती हैं इसे दोबारा से आयोजित किया जायेगा।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए गांगुली ने कहा,'जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना वायरस की वजह से गंभीर हो रही स्थिति के चलते हमें घरेलू टूर्नामेंट को रोकना पड़ा है। कोरोना संक्रमित मामलों में तेजी देखने को मिल रही है और टीम के अंदर भी हमें कई सारे मामले देखने को मिले, जिससे खिलाड़ियों और अधिकारियों की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर खतरा मंडरा आ रहा है। बीसीसीआई सभी को यह विश्वास दिलाना चाह रही है कि जैसे ही कोरोना वायरस के संक्रमण से चीजें कंट्रोल में नजर आयेंगी, हम तुरंत ही इसे दोबारा आयोजित कराने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। हम इस सीजन घरेलू क्रिकेट को बहाल करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। सभी से निवेदन है कि वो अपना ध्यान रखें और हमारा समर्थन करते रहें।'

और पढ़ें: IND vs SA: जोहान्सबर्ग टेस्ट में रबाडा ने तोड़ा मॉर्केल का रिकॉर्ड, शार्दुल के नाम हुआ खास आंकड़ा

गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी के आगाज से पहले 6 शहरों में बायोबबल बनाये गये थे जिसमें प्रवेश करने से पहले टीमें अपने खिलाड़ियों के कोविड रिजल्ट के साथ पहुंच रही थी। इस दौरान बंगाल टीम के 7 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाये गये तो वहीं पर मुंबई के हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे के साथ ही एक सपोर्टिंग स्टाफ भी कोरोना की चपेट में आ गया।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआई ने मंगलवार को रणजी ट्रॉफी 2022 को स्थगित करने का फैसला किया। आपको बता दें कि सौरव गांगुली ने इस बात पर जोर दिया है कि बीसीसीआई के पास रिवाइज्ड प्लान है जिसके तहत वो घरेलू क्रिकेट की दोबारा शुरुआत करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+