Ambati Rayudu: 2019 वर्ल्ड कप में सिलेक्शन न होने पर अंबाती रायुडू ने तोड़ी चुप्पी, जानें किसे ठहराया दोषी
अंबाती रायुडू ने एक लंबे समय के बाद चुप्पी तोड़ी है, और टीम में खुद का चयन न होने के पीछे के कारण का भी बता दिया है। रायुडू ने अपने बयान में वनडे वर्ल्ड कप 2019 में चयन न होने को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
Sports News: आईपीएल 2023 के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सिलेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया हैं। उन्होंने कहा कि 'करियर के शुरुआती दौर में चयन समिति के सदस्यों के साथ मेरी कुछ अनबन हो गई थी, जो शायद एक कारण हो सकता है कि मैं विश्व कप 2019 में टीम से बाहर हो गया।'
अंबाती रायुडू ने TV9 तेलुगू को दिए बयान में वर्ल्ड कप 2019 को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप से एक साल पहले ही बीसीसीआई अधिकारी ने उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2019 के लिए तैयार रहने के लिए कहा था।
दरअसल, इस वनडे वर्ल्ड कप के लिए रायुडू का चयन पक्का माना जा रहा था, लेकिन जब ऐलान हुआ तो उनका नाम नहीं था, जोकि दिग्गज बल्लेबाज के अलावा उनके फैंस के लिए भी हैरान करने वाला था।

हालांकि, उन्होंने एक लंबे समय के बाद चुप्पी तोड़ी है, और टीम में खुद का चयन न होने के पीछे के कारण का भी खुलासा किया है। रायुडू ने अपने बयान में बताया कि उन्हें इस बात पर ज्यादा गुस्सा आया कि उनकी जगह किसी बेहतर खिलाड़ी का चयन नहीं हुआ बल्कि एक ऑलराउंडर खिलाड़ी को चुन लिया गया। खुद का चयन न होने के पीछे रायुडू ने पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद को जिम्मेदार ठहराया।
दरअसल, 37 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 के फाइनल से पहले ही पुष्टि की कि सीएसके और मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 फाइनल उनका आखिरी मैच होगा। रायुडू ने सोशल मीडिया पर फैंस के नाम संदेश जारी करते हुए अपने संन्यास के बारे में जानकारी साझा की है।
इससे पहले भी वह आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने इसे अपना आखिरी फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि इस महान टूर्नामेंट को खेलने का वास्तव में आनंद लिया है, इस बार कोई यू-टर्न नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications