MS Dhoni को फ्लाइट में देख खुद को नहीं रोक पाई एयर होस्टेस, पत्नी साक्षी के सामने ऑफर कर दीं चॉकलेट

Mahendra Singh Dhoni: सचिन तेंदुलकर के बाद अगर कोई ऐसा शख्स हुआ है जो करोड़ों क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करता है, तो वो हैं महेंद्र सिंह धोनी। कैप्टन कूल निस्संदेह क्रिकेट के अब तक के सबसे महान कप्तानों में से एक हैं।

चाहे वह 2007 टी20 विश्व कप हो, 2011 वनडे विश्व कप या 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, कप्तान धोनी ने टीम को गौरवान्वित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। इस बीच धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एमएस धोनी भारत समेत दुनियाभर के कई लोगों के पसंदीदा खिलाड़ी हैं, और वह जहां भी जाते हैं उन्हें वहां दिल खोलकर सम्मान मिलता है। दरअसल, किसी भी क्रिकेटर के लिए यह बड़ी बात है कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहने के बावजूद अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं।

Mahendra Singh Dhoni

एमएस धोनी वर्तमान में एक खिलाड़ी के रूप में केवल इंडियन प्रीमियर लीग में एक्टिव हैं, जहां वे चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे हैं, और जब आईपीएल न हो तब फैंस के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ी की झलक कम ही देखने को मिलती है। इस बीच माही की सोशल मीडिया पर वायरल लेटेस्ट वीडियो उनके प्रशंसकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

वायरल वीडियो में एमएस धोनी फ्लाइट में टैबलेट में गेम खेलते नजर आ रहे हैं, तभी एक एयर होस्टेस उनके पास आती है और साथ में चॉकलेट से भरी ट्रे लेकर एमएस धोनी को ऑफर कर देती है। इसके साथ ही एक चिट्ठी भी उन्हें दी जाती है, जिसे पढ़कर माही के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान देखने को मिलती है।

हालांकि, चॉकलेट से भरी ट्रे में से धोनी ने सिर्फ एक पैकेट उठाया और फिर ट्रे एयर होस्टेस को वापस कर दी। एमएस धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी इस दौरान फ्लाइट में मौजूद होती हैं। धोनी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ चुकी है।


इधर, सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने हाल ही में खुलासा किया था कि धोनी की घुटने की चोट उनके लिए संघर्षपूर्ण थी और फिर भी उन्होंने कभी इस बारे में किसी से शिकायत नहीं की। धोनी ने सीएसके की आईपीएल 2023 जीत में एक भी मैच नहीं छोड़ा।

ये भी पढ़ें- 'सीनियर खिलाड़ियों को ब्रेक दे देना चाहिए,' सुनील गावस्कर के निशाने पर रोहित और विराट, BCCI को दी सलाह

उन्होंने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया और सुनिश्चित किया कि उनकी टीम अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीते। पूर्व भारतीय कप्तान ने इस समस्या से उबरने के लिए इस महीने की शुरुआत में घुटने की सर्जरी कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+