टीम में नहीं होने के बावजूद साहा को क्यों दिया गया सी ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट, आकाश चोपड़ा ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में सालाना अनुबंध वाले खिलाड़ियों के करार की लिस्ट जारी की थी, जिसमें उसने कई दिग्गज खिलाड़ियों को डिमोशन दिया है तो वहीं पर कुछ सीनियर्स खिलाड़ी जिनके भविष्य को लेकर माना जा रहा था कि उनका करियर खत्म हो गया है लेकिन उसके बावजूद जब उन्हें करार दिया गया तो सभी हैरान रह गये। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में चयनकर्ताओं ने चेतेश्वर पुजारा, इशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे और ऋद्धिमान साहा को डिमोशन दिया गया है, हालांकि हैरानी वाली बात यह रही कि इन खिलाड़ियों ने पहले ही दावा किया था कि चयनकर्ताओं ने साफ किया है कि भविष्य की टीम की स्कीम में शामिल नहीं होने वाली हैं।

Wriddhiman Saha

भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने दावा किया था कि कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें संन्यास लेने के बारे में सोचने की सलाह देते हुए बताया था कि वो टीम के भविष्य में नहीं रखे जायेंगे। ऐसे में उन्हें करार में कायम रखने का तुक समझ नहीं आता है।

और पढ़ें: IPL 2022: विराट कोहली ने क्यों छोड़ी आरसीबी की कप्तानी, कोच माइक हेसन ने किया ने किया खुलासा

जब वापस नहीं लौटेंगे तो क्यों दिया करार

जब वापस नहीं लौटेंगे तो क्यों दिया करार

ऐसे में अब भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने समझाया है कि बीसीसीआई ने टीम के इन सीनियर खिलाड़ियों के भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पाने की संभावना को देखने के बावजूद उन्हें किस वजह से सेंट्रल करार में बरकरार रखने का फैसला किया है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा,'इशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा को बोर्ड ने सेंट्रल करार हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा है। इशांत शर्मा को 3 करोड़ मिलेंगे तो वहीं पर साहा को एक करोड़ रुपये। ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि जब टीम मैनेजमेंट ने साहा को साफ कर दिया है कि वो टीम में उन्हें दोबारा शामिल नहीं करेंगे तो उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट क्यों दिया जा रहा है और इशांत के पास भी टेस्ट क्रिकेट में निभा पाने के लिये बहुत कम रोल बचा है तो उसके बावजूद उन्हें एक करोड़ के बजाय 3 करोड़ का करार क्यों दिया गया है।'

इस वजह से लिस्ट में किया शामिल

इस वजह से लिस्ट में किया शामिल

आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर आप इन चीजों के बारे में सोच रहे हैं तो सही सोच रहे हैं लेकिन इसके ऐसा करने के पीछे बड़ा कारण है क्योंकि बोर्ड ने यह करार अक्टूबर 2021 से सितंबर 2022 के बीच के लिये जारी किया है।

उन्होंने कहा,'खिलाड़ियों को दिये गये यह करार अक्टूबर 2021 से सितंबर 2022 के लिये गये हैं, इसी वजह से साहा के पास करार में बने रहने का अधिकार है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए दिसंबर 2021 में उन्होंने भारत के लिये रन बनाने का काम किया है, जिसकी वजह से उनका नाम इस लिस्ट में शामिल है। यही वजह इशांत शर्मा के साथ भी है, जो कि भारतीय टीम का नियमित हिस्सा बनते नजर आये हैं।'

दोबारा नहीं मिलेगा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

दोबारा नहीं मिलेगा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

आकाश चोपड़ा ने आगे बात करते हुए भविष्यवाणी की और कहा कि आने वाले समय में रिद्धिमान साहा और इशांत शर्मा को आने वाले समय में बोर्ड की तरफ से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में शामिल नहीं किया जायेगा।

उन्होंने कहा,'इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि यह इशांत शर्मा और रिद्धिमान साहा को मिलने वाला आखिरी करार हो। क्या आप उन्हें अक्टूबर के बाद खेलते हुए देख सकेंगे, मुझे इस बात की संभावना नजर नहीं आती है। उन्होंने साहा को पहले ही संन्यास लेने के बारे में सोचने के बारे में कह दिया है और इशांत शर्मा को लेकर भी फिफ्टी-फिफ्टी संभावना नजर आती है। मैं उन्हें वापसी करते हुए देखना चाहूंगा लेकिन संभावना बहुत कम रह गई है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+