Gold Rate Today: सोना खरीदने का सबसे बड़ा मौका या फिर नया झटका? 24K, 22K और 18K गोल्ड का अब ये है नया रेट

Gold Rate Today 04 June 2026: अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आज के भाव जरूर चेक कर लें। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव, वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति बैठक के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। 4 जून 2026 को देश के कई बड़े शहरों में सोने के रेट में नरमी दर्ज की गई है, जबकि एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स में तेजी दिखाई दी।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं मुंबई,कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। दूसरी ओर चेन्नई में सोना देश के अधिकांश शहरों की तुलना में महंगा बना हुआ है।

Gold Rate Today 04 June 2026

बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों की सतर्कता और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितता का असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। वहीं निवेशकों की नजर अब 5 जून को आने वाले आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले पर टिकी हुई है।

Gold Rate Today: थम गई सोने की रफ्तार! आपके शहर में कितना है 22K गोल्ड का रेट? खरीददारी से पहले चेक कर लें भाव
Gold Rate Today: थम गई सोने की रफ्तार! आपके शहर में कितना है 22K गोल्ड का रेट? खरीददारी से पहले चेक कर लें भाव

Gold Price In India: भारत के बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,56,260 ₹1,43,250 ₹1,17,230
मुंबई ₹1,56,110 ₹1,43,100 ₹1,17,080
कोलकाता ₹1,56,110 ₹1,43,100 ₹1,17,080
चेन्नई ₹1,57,970 ₹1,44,800 ₹1,21,600
पटना ₹1,56,160 ₹1,43,150 ₹1,17,130
लखनऊ ₹1,56,260 ₹1,43,250 ₹1,17,230
अयोध्या ₹1,56,260 ₹1,43,250 ₹1,17,230
मेरठ ₹1,56,260 ₹1,43,250 ₹1,17,230
कानपुर ₹1,56,260 ₹1,43,250 ₹1,17,230
गाजियाबाद ₹1,56,260 ₹1,43,250 ₹1,17,230
नोएडा ₹1,56,260 ₹1,43,250 ₹1,17,230
गुरुग्राम ₹1,56,260 ₹1,43,250 ₹1,17,230
चंडीगढ़ ₹1,56,260 ₹1,43,250 ₹1,17,230
जयपुर ₹1,56,260 ₹1,43,250 ₹1,17,230
लुधियाना ₹1,56,260 ₹1,43,250 ₹1,17,230
गुवाहाटी ₹1,56,110 ₹1,43,100 ₹1,17,080
जलगांव ₹1,56,110 ₹1,43,100 ₹1,17,080
इंदौर ₹1,56,160 ₹1,43,150 ₹1,17,130
अहमदाबाद ₹1,56,160 ₹1,43,150 ₹1,17,130
वडोदरा ₹1,56,160 ₹1,43,150 ₹1,17,130
सूरत ₹1,56,160 ₹1,43,150 ₹1,17,130
पुणे ₹1,56,110 ₹1,43,100 ₹1,17,080
नागपुर ₹1,56,110 ₹1,43,100 ₹1,17,080
नासिक ₹1,56,140 ₹1,43,130 ₹1,17,110
बेंगलुरु ₹1,56,110 ₹1,43,100 ₹1,17,080
भुवनेश्वर ₹1,56,110 ₹1,43,100 ₹1,17,080
हैदराबाद ₹1,56,110 ₹1,43,100 ₹1,17,080

चांदी भी हुई सस्ती (Silver Price In India)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी दबाव बना हुआ है। 4 जून 2026 को घरेलू बाजार में चांदी का भाव करीब 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 74.43 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।

Gold Rate Today: जून महीने के पहले ही दिन सोना इतना हो गया सस्ता, अब कितने में मिल रहा 22K-18K गोल्ड
Gold Rate Today: जून महीने के पहले ही दिन सोना इतना हो गया सस्ता, अब कितने में मिल रहा 22K-18K गोल्ड

भारत में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

देश में सोना और चांदी की कीमतें कई कारकों के आधार पर तय होती हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, वैश्विक आर्थिक हालात, केंद्रीय बैंकों की नीतियां और मांग-आपूर्ति प्रमुख भूमिका निभाते हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में होने वाला बदलाव सीधे घरेलू कीमतों को प्रभावित करता है।

RBI की बैठक पर क्यों टिकी है बाजार की नजर?

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 3 जून से शुरू हो चुकी है और 5 जून को फैसले घोषित किए जाएंगे। फिलहाल रेपो रेट 5.25 प्रतिशत है। बाजार को उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगा। हालांकि नीति संबंधी संकेतों का असर सोने और चांदी दोनों की कीमतों पर पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+