बिना शादी के मां बनने वाली हैं 34 साल की ये फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस? वीडियो ने मचाया तहलका, फिर ऐसा सच आया सामने

Adah Sharma Pregnancy Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज के कारण सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार और अलग तरह के वीडियोज शेयर करने वाली अदा शर्मा ने इस बार ऐसा पोस्ट किया कि उनके फैंस कुछ देर के लिए पूरी तरह कन्फ्यूज हो गए। वीडियो में एक्ट्रेस खुद ये कहती नजर आती हैं कि वह मां बनने वाली हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

अदा शर्मा के वीडियो ने मचाया हंगामा
वीडियो सामने आते ही कई लोगों ने इसे अदा शर्मा की निजी जिंदगी से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ ही सेकंड बाद पूरी कहानी सामने आई तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

adah sharma

अदा शर्मा ने फैंस के साथ किया मजेदार ट्विस्ट

-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में अदा शर्मा बेहद गंभीर अंदाज में कहती हैं कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इतना सुनते ही दर्शकों को लगता है कि एक्ट्रेस कोई बड़ी खुशखबरी देने जा रही हैं।

61 साल के Aamir Khan की गर्लफ्रेंड Gauri Spratt की क्या है जाति? कौन-सा धर्म मानती हैं 14 साल छोटी दुल्हन?
61 साल के Aamir Khan की गर्लफ्रेंड Gauri Spratt की क्या है जाति? कौन-सा धर्म मानती हैं 14 साल छोटी दुल्हन?

-हालांकि अगले ही पल अदा खुलासा करती हैं कि वह सौतेली मां बनने वाली हैं। इसके बाद कैमरा एक कौवे और उसकी साथी की ओर घूमता है। अदा बताती हैं कि इन दोनों पक्षियों के यहां एक बच्चे का जन्म हुआ है और अब वह उसकी देखभाल में भी दिलचस्पी ले रही हैं। वीडियो के अंत में एक्ट्रेस कहती हैं कि वह इस कहानी की अगली अपडेट एक सप्ताह बाद शेयर करेंगी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन्स

अदा शर्मा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने एक्ट्रेस की क्रिएटिविटी की तारीफ की है जबकि कुछ ने उनके मजाकिया अंदाज पर दिलचस्प कमेंट्स किए हैं।

एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा है कि बच्चे के जन्म का समय जरूर बताना ताकि नाम का पहला अक्षर निकाला जा सके। वहीं दूसरे यूजर ने भी इसी अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि नाम पहले से सोचकर रख लेना चाहिए। कुछ फैंस ऐसे भी रहे जिन्होंने वीडियो की शुरुआत देखकर सचमुच उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर हैं अदा शर्मा

-अदा शर्मा लंबे समय से सोशल मीडिया पर अपने अनोखे कंटेंट और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर ऐसे वीडियो पोस्ट करती हैं जो फैंस को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं। यही वजह है कि उनकी हर पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं।

-हाल के वर्षों में एक्ट्रेसने अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया प्रेजेंस के जरिए भी बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल की है। खासकर फिल्म 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला।

हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा तक बिखेरा एक्टिंग का जादू

-अदा शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म '1920' से की थी। पहली ही फिल्म में उनके एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगू, तमिल और कन्नड़ सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई।

-अदा शर्मा ने 'हंसी तो फंसी', 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि हाल के वर्षों में 'द केरल स्टोरी' ने उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया।

-अदा शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपने फैंस को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। मैं मां बनने वाली हूं जैसी लाइन से शुरू हुआ उनका वीडियो कुछ ही पलों में एक मजेदार और दिल छू लेने वाली कहानी में बदल गया। यही वजह है कि उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस बेसब्री से उनकी अगली अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+