NOS vs SOB: ड्रीम-11 वालों के लिए आज सबसे बड़ा मौका! इन दो धांसू टीमों के बीच होगा मैच, बरसेंगे प्वाइंट्स
NOS vs SOB Dream11 Prediction: हंड्रेड मेन्स 2024 के 8वें मैच में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (NOS) का मुकाबला सदर्न ब्रेव (SOB) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच आज, 30 जुलाई को लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा। रोमांचक एक्शन से पहले आज की ड्रीम 11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने 2024 सीजन का अपना पहला मैच ट्रेंट रॉकेट्स से 47 रनों से गंवा दिया। वे 185 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 138 रन पर ही सिमट गए। दूसरी ओर, सदर्न ब्रेव ने अपना पिछला मैच लंदन स्पिरिट्स के खिलाफ 7 विकेट से जीता था।

इन दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां नॉर्दर्न मजबूत स्थिति में है। दोनों टीमों ने कुल तीन आमने-सामने मैच खेले हैं। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने दो मैच जीते हैं, जबकि सदर्न ब्रेव ने केवल एक मैच जीता है। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से खेला जाएगा।
बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
लीड्स के हेडिंग्ले की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अच्छी है। फैंस एक अच्छे स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर सकते हैं, जिसमें डेथ बॉलर अहम भूमिका निभाएंगे। यहां खेला गया आखिरी मैच नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच था, जिसमें 13 विकेट के नुकसान पर कुल 323 रन बनाए गए थे।
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम सदर्न ब्रेव के मैच की ड्रीम टीम
- विकेटकीपर: निकोलस पूरन
- बल्लेबाज: जेम्स विंस, डैनियल ह्यूजेस
- ऑलराउंडर: मैथ्यू शॉर्ट, क्रेज ओवरटन, क्रिस जॉर्डन
- गेंदबाज: आदिल राशिद, बी ड्वार्शुइस, एम पॉट्स, जोफ्रा आर्चर, टी मिल्स
- कप्तान: निकोलस पूरन
- उपकप्तान: क्रिस जॉर्डन
ये भी पढ़ें- Hardik Natasa: अलग होने के बाद फिर से नताशा के करीब आए हार्दिक पांड्या! अब क्रिकेटर ने उठाया ये बड़ा कदम
सदर्न ब्रेव स्क्वाड: डैनियल ह्यूजेस, जेम्स विंस (कप्तान), लेउस डु प्लॉय, एलेक्स डेविस (विकेट कीपर), लॉरी इवांस, जेम्स कोल्स, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, रेहान अहमद, क्रेग ओवरटन, टाइमल मिल्स, जो वेदरली, जॉर्ज गार्टन, फिन एलन, डैनी ब्रिग्स, कीरोन पोलार्ड
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स स्क्वाड: ओलिवर रॉबिन्सन (विकेट कीपर), ग्राहम क्लार्क, मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), निकोलस पूरन, एडम होज़, माइकल जोन्स, जॉर्डन क्लार्क, बेन ड्वार्शिस, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, कैलम पार्किंसन, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, कॉलिन इनग्राम, रीस टॉपली, मिशेल सेंटनर, हैरी ब्रुक, पैट्रिक ब्राउन, डिलन पेनिंगटन, टॉम लॉज़












Click it and Unblock the Notifications