Hardik Natasa: अलग होने के बाद फिर से नताशा के करीब आए हार्दिक पांड्या! अब क्रिकेटर ने उठाया ये बड़ा कदम
Hardik Pandya and Natasa Stankovic: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग हो चुके हैं। ऑलराउंडर और सर्बियाई मॉडल आधिकारिक तौर पर एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर चुके हैं। दोनों के अलग होने के बाद हार्दिक ने पहली बार नताशा की पोस्ट पर अपने रिएक्शन शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है।
हार्दिक ने शेयर किया रिएक्शन
पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक की घोषणा के बाद पहली बार भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। अपने तनावपूर्ण संबंधों को लेकर कई तरह की अटकलों के बीच, इस कपल ने कुछ दिनों पहले अपने अलगाव की घोषणा की थी।

हार्दिक पांड्या ने चार साल पहले नताशा से शादी की थी और उनका एक बेटा अगस्त्य है। हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर अपने तलाक की खबर शेयर की और कठिन समय के दौरान फैंस से समर्थन और गोपनीयता की मांग की। घोषणा के कुछ दिनों बाद, हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक टिप्पणी की।
नताशा के लिए हार्दिक के दिल में अभी भी प्यार?
दरअसल, नताशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अगस्त्य की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिस चीज ने नेटिज़न्स का ध्यान खींचा, वह पोस्ट पर हार्दिक पांड्या का रिएक्शन था। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ने पोस्ट पर दिल समेत अलग-अलग कई इमोजी शेयर किए हैं, इस रिएक्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हार्दिक के दिल में आज भी नताशा और अपने बेटे अगस्त्य के लिए उतना ही प्यार है, जितना पहले था।
हार्दिक से तलाक के बाद कहां हैं नताशा?
दरअसल, हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक ने 18 जुलाई, 2024 को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर घोषणा की कि वे अलग हो गए हैं। नताशा वर्तमान में अपने बेटे अगस्त्य पांड्या के साथ सर्बिया (अपने माता-पिता के घर) में हैं।
ये भी पढ़िए- '19वीं मंजिल की बालकनी,' जिंदगी खत्म कर लेना चाहते थे मोहम्मद शमी? दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा
दोनों कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तलाक की घोषणा की। उन्होंने इस पल को एक कठिन निर्णय करार दिया और कहा कि अपने तीन वर्षीय बेटे अगस्त्य की मिलकर देखभाल करेंगे। हार्दिक ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा कि, 'हमने चार साल तक साथ रहने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है।'












Click it and Unblock the Notifications