Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान

World Cup 2023, Bangladesh vs Afghanistan: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 13वां सीजन रोचक मुकाबलों के साथ आगे बढ़ रहा है। इस क्रम में आज, 7 अक्टूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है। फिलहाल, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

बांग्लादेश विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से करेगा। यह शनिवार के डबलहेडर का पहला मैच होगा और धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। बांग्लादेश की विश्व कप टीम में सबसे उल्लेखनीय अनुपस्थित अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल हैं। 34 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को चोट की चिंताओं के कारण बाहर कर दिया गया था।

Bangladesh vs Afghanistan

दूसरी ओर अफगानिस्तान एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद विश्व कप में उतर रहा है। वे महाद्वीपीय टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सके और उन्हें ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ा।

भारत पहुंचने पर अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच खेला और बारिश से प्रभावित मुकाबले में छह विकेट से शानदार जीत हासिल की। हशमतुल्लाह शाहिदी एंड कंपनी ने बल्लेबाजी में अपना दमखम दिखाया, इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार शतक लगाया, जबकि रहमत शाह ने 93 रनों की सराहनीय पारी खेली।

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वनडे मैचों में बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान के बीच 15 बार भिड़ंत हो चुकी है। इस दौरान बांग्लादेश ने कुल नौ मुकाबले जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान को सिर्फ छह मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है।

अफगानिस्तान स्क्वाड: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, अजमतुल्ला उमरजई, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, रियाज हसन, अब्दुल रहमान, इकराम अलीखिल।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन होगा रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर? ये खिलाड़ी हैं दावेदार

बांग्लादेश स्क्वाड: तंजिद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+