Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- साउथ अफ्रीका Vs भारत

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, IND vs SA: पहले टेस्ट में शानदार जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट में एक बार फिर भारत से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच ये रोचक मुकाबला आज, 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाना है, जहां रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की नजर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करने पर होगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 01:30 बजे शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी

टीम इंडिया में रवींद्र जडेजा की वापसी
दक्षिण अफ्रीका टीम की कमान डीन एल्गर संभालेंगे, जिनका ये आखिरी टेस्ट मैच होगा। मेजबान को तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी की भी कमी खलेगी, जो चोट के कारण मैच से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, भारत को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी से मजबूती मिलेगी, जो पीठ में परेशानी के कारण सेंचुरियन टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। शार्दुल ठाकुर की जगह प्लेइंग इलेवन में जडेजा को शामिल किया गया है।

team india

केपटाउन की पिच पर किसका रहेगा दबदबा
केपटाउन की पिच रिपोर्ट केपटाउन की पिच पर बल्लेबाजों को टिकने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा स्पिनरों के लिए थोड़ी मदद होगी। केपटाउन की पिच किसी भी तरह से बल्लेबाजी के अनुकूल होने की उम्मीद नहीं है। यहां तेज गेंदबाजों को पिच से काफी गति और उछाल मिलने की संभावना है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा ट्रैक पर बल्लेबाजी करना भी मुश्किल हो जाएगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट स्क्वाड
दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम, डीन एल्गर (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, जुबैर हमजा, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स।

ये भी पढ़ें- IND vs SA Dream 11: भारत-साउथ अफ्रीका मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों कमाने का मौका?

टीम इंडिया: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार, रवींद्र जड़ेजा , श्रीकर भरत, अभिमन्यु ईश्वरन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+