IND vs SA Dream 11: भारत-साउथ अफ्रीका मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों कमाने का मौका?
SA vs IND 2nd Test Dream11 Prediction: दक्षिण अफ्रीका और भारतीय टीम बुधवार से केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में भिड़ने के लिए तैयार है। सेंचुरियन में पहले टेस्ट में भारत को एक पारी और 32 रनों से हरा का सामना करना पड़ा। प्रोटियाज टीम दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानते हैं कि आपकी ड्रीम टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
SA vs IND 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका को खलेगी कोएत्जी की कमी
दक्षिण अफ्रीका की टीम कप्तान टेम्बा बावुमा के बिना होगी और डीन एल्गर, जो अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे, नेतृत्व की कमान संभालेंगे। मेजबान को तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी की भी कमी खलेगी, जो चोट के कारण मैच से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, भारत को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी से मजबूती मिलेगी, जो पीठ में परेशानी के कारण सेंचुरियन टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। शार्दुल ठाकुर या प्रसिद्ध कृष्णा प्लेइंग इलेवन में जडेजा के लिए जगह बना सकते हैं।

SA vs IND 2nd Test: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका ने कुल मिलाकर 43 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने कुल 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि भारत को 15 मैच में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। दोनों टीमों के बीच दस मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।
SA vs IND 2nd Test: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/शार्दुल ठाकुर।
दक्षिण अफ़्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, ज़ुबैर हमज़ा, कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर।
SA vs IND 2nd Test Dream11: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की बेस्ट ड्रीम टीम
- विकेटकीपर: केएल राहुल
- बल्लेबाज: डीन एल्गर, विराट कोहली, एडेन मार्कराम, श्रेयस अय्यर, टोनी डी ज़ोरज़ी
- ऑलराउंडर: मार्को जानसन, रवींद्र जड़ेजा
- गेंदबाज: कगिसो रबाडा, जसप्रित बुमरा, नांद्रे बर्गर
- कप्तान: मार्को जानसन
- उपकप्तान: डीन एल्गर












Click it and Unblock the Notifications