Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs अफगानिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta Pak vs Afg: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 22वें मैंच में आज, 23 अक्टूबर को पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से होना है। दोनों टीमों के बीच ये रोचक मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। फिलहाल, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ
टॉस जीतने के बाद क्या बोले बाबर आजम
टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि, हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. पिच बहुत सूखी दिख रही है और स्पिन हो सकती है। हमारे पास एक बदलाव है, दुर्भाग्य से नवाज को बुखार है, ऐसे में शादाब की वापसी हुई है। हमें हर मैच और स्टेप-अप में अपना 100 प्रतिशत देना होगा, यही मैं अपने खिलाड़ियों से चाहता हूं। दिन में पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।
पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारने के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि, हम भी पहले बैटिंग करना चाहते थे, लेकिन टॉस आपके हाथ में नहीं है। हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है। फजलहक फारूकी के स्थान पर नूर अहमद को शामिल किया गया है। हमने श्रीलंका में उनके खिलाफ एक सीरीज खेली और हम अधिक स्पिनिंग विकल्प चाहते थे। हम उन्हें 250 या उससे कम तक सीमित रखना चाहते हैं।'
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच संतुलित होने के कारण यहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। हालांकि, स्पिनरों के पास यहां विकेट चटकाने के ज्यादा मौके होंगे। बल्लेबाजों को पिच पर सेट होने में थोड़ा समय लग सकता है। इस मैदान पर पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच अपने नाम किया था।
अफगानिस्तान टीम फुल स्क्वाड: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, रियाज हसन, अब्दुल रहमान, नजीबुल्लाह जादरान।
पाकिस्तान टीम फुल स्क्वाड: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, शादाब खान, फखर ज़मान, आगा सलमान।












Click it and Unblock the Notifications