Asian Games Mein Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- Ind vs Afg Final
India vs Afghanistan, Final: एशियन गेम्स 2023 में आज, 7 अक्टूबर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय महिला टीम ने पिछले महीने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था, ऐसे में अब पुरुष टीम भी इस सिलसिले को बरकरार रखने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी। भारत ने क्वार्टर फाइनल में नेपाल को हराया और फिर सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला
एशियाई खेल 2023 पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, बारिश के कारण मैच थोड़ी देरी से शुरू हुआ है।
बारिश के कारण टॉस में देरी
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान का गोल्ड मेडल मैच बस थोड़ी ही देर में शुरू होने वाला है। मैच निर्धारित समय पर इसलिए नहीं हो सका है, क्योंकि यहां थोड़ी बारिश हुई, लेकिन अच्छी खबर ये है कि कवर हटा दिए गए हैं और हमें जल्द ही मैच देखने को मिलेगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा जैसे आईपीएल सितारों से भरी हुई है। हालांकि उनके पास महाद्वीपीय महाकुंभ में अपनी पहली उपस्थिति में स्वर्ण पदक जीतने की क्षमता है, लेकिन अफगानिस्तान को कम करके नहीं आंक सकते हैं, क्योंकि गोल्ड के लिए इस फाइट में गुलबदीन नायब की टीम भी जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।

भारतीय स्क्वाड: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अर्शदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, अवेश खान, मुकेश कुमार, प्रभसिमरन सिंह, आकाश दीप।
अफगानिस्तान स्क्वाड: सेदिकुल्लाह अटल, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), नूर अली जादरान, शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई, करीम जनत, गुलबदीन नायब (कप्तान), शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, फरीद अहमद मलिक, जहीर खान, सैयद शिरजाद, निजात मसूद। जुबैद अकबरी, वफीउल्लाह तारखिल।












Click it and Unblock the Notifications