शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद...भारत ने गोल्ड की हैट्रिक के साथ किया दिन का आगाज, जानें किस-किस ने जीता स्वर्ण
India Complete 100 medals at Asian Games 2023: वाह... क्या बात है..! शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद, एशियन गेम्स के 14वें दिन भारतीय दल ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। पहली बात तो आज भारत ने अपने 100 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है, और दूसरी बात की गोल्ड के साथ मेडल का शतक पूरा किया है। आज भारत ने अब तक तीन स्वर्ण जीत लिए हैं।
मेडल्स का शतक पूरा करने वाला चौथा देश बना भारत
एशियन गेम्स में भारत का 100 पदक के आंकड़े तक पहुंचना टीम इंडिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। भारत के लिए मेडल का शतक पूरा करने में हमारे एथलीटों के समर्पण और टीम वर्क की शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके साथ ही भारत अब चीन, जापान और साउथ कोरिया के बाद मेडल का शतक पूरा करने वाला चौथा देश बना है। भारत की मेडल टैली में अब तक 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज समेत कुल 100 मेडल आ चुके हैं।

भारतीय दल ने तीन गोल्ड के साथ किया अभियान का आगाज
चीनी ताइपेरी पर जीत के साथ महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक के साथ भारत 100 पदकों तक पहुंच गया है। इसके अलावा दूसरा गोल्ड ओजस प्रवीण ने अपने हमवतन अभिषेक वर्मा को हराकर पुरुषों की कंपाउंड स्पर्धा में जीता है। वहीं तीसरा गोल्ड मेडल भारत की ज्योति वेन्नम ने तीरंदाजी में व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में जीता है। इसके अलावा अदिति ने कांस्य पदक जीता है।
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई
एशियन गेम्स में भारत के 100 मेडल पूरे होने पर पीएम नरेंद्र मोदी भी खुद को खुशी जाहिर करने से नहीं रोक सके। उन्होंने इस नए अपडेट के आने के तुरंत बाद टीम इंडिया को बधाई दी है। पीएम ने लिखा, 'एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि! भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, 'मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है।' प्रत्येक विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। मैं 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।'












Click it and Unblock the Notifications